एमबीबीएस छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने को डॉक्टरों के बयान लेगी पुलिस

मुजफ्फरनगर। एमबीबीएस की छात्रा कृतिका चौहान की मौत का प्रकरण 48 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अनसुलझा ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत का कारण तो स्पष्ट कर दिया, लेकिन अभी भी इस मामले में कई ऐसे सवाल हैं, तो पुलिस को उलझा रहे हैं। पोस्टमार्टम में कृतिका के गले की हड्डी टूटने का जिक्र किया गया है तो वहीं मौत का कारण गंभीर चोटें बताई गई, उसके शरीर पर भी इन चोटों की निशानियां थी, लेकिन ये चोट किस कारण आई, यही सवाल इस मौत को एक मिस्ट्री की ओर ले जाने का काम कर रहा है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के चिकित्सकों से पूछताछ करने और उनके बयान लेने की तैयारी कर रही हैं। वहीं करीब 36 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी सहपाठी छात्र कुणाल सैनी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर में स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में करीब छह माह पूर्व एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली औरेया जनपद के गांधीनगर निवासी शिक्षक राहुल चौहान की होनहार बेटी कृतिक चौहान की गुरूवार देर रात मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पीछे से गुजर रही डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन पर लाश मिली थी। छात्रा की मौत के बाद सनसनी फैल गई। जांच पड़ताल में सामने आया कि कृतिका अपने सहपाठी दोस्त कुणाल सैनी निवासी शाहपुर के साथ कॉलेज से बाहर घूमने के लिए गई थी और वापस नहीं लौटी। देर रात उसके लापता होने पर तलाश शुरू की गई तो उसका शव रेलवे लाइन पर नरा जडौदा के जंगल में बुरी अवस्था में मिला। कृतिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सहपाठी कुणाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया था। कुणाल ने पुलिस को बताया था कि वो रेलवे लाइन पर बैठे हुए थे, इसी बीच एक इंजन वहां से गुजरा और उसकी चपेट में आने के कारण कृतिका की मौत हो गई। हालांकि यह पूरा मामला हादसा या हत्या में उलझा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल ने संभलहेड़ा मंदिर में किया शिव का रुद्राभिषेक

मंसूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कृतिका की मौत का मुख्य कारण गंभीर चोटों को बताया गया है, लेकिन ये चोट किस कारण से आई, इसको लेकर डिटेल क्लीयर नहीं की गई है। इसी से मामला उलझा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया सामने आये तथ्यों से यह मामला हत्या जैसा तो नहीं लगा रहा है, लेकिन फिर भी पुलिस परिजनों के आरोपों को लेकर जांच पड़ताल में गहनता से जुटी हुई है। इसके लिए पुलिस कृतिका का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सीय पैनल में शामिल डाक्टरों के बयान दर्ज कराने के साथ ही उनसे विस्तार से पूछताछ करने की तैयारी भी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कृतिका की गर्दन और गले की हड्डी भी टूटी हुई होने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया स्टैण्डर्ड कार्निवल देहरादून में प्रतिभाग

उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र से भी गहन पूछताछ की गई है। आज उसको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में छात्र कुणाल के परिजनों ने भी घटना को हादसा बताया है। पिता मुकेश सैनी का कहना है कि उनके पुत्र ने हादसे के बाद फोन कर उनको सारा घटनाक्रम बताया था, पिता मुकेश अन्य परिजनों के साथ पहुंचे थे और कुणाल को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द करते हुए जांच में पूरा सहयोग किया। दूसरी ओर यह तथ्य भी सामने आया है कि कृतिका और कुणाल मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार से नहीं, बल्कि पिछले दरवाजे से बाहर गये थे। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि बाहर जाने के लिए यह पिछले गेट खुला क्यों था? ऐसे ही अनेक सवालों के कारण कृतिका की मौत एक प्रकार से गंभीर मिस्ट्री बन रही है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन ने दबोचा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शारदेन स्कूल में बसंत पंचमी की धूमराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सौतन के परिजनों ने की पति संग लौट रही महिला की हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कोहरे का कहर-ट्रक काली नदी में गिरा, चालक की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »