MUZAFFARNAGAR-रेशमा हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने रेशमा हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि अवैध रिश्तों में ब्लैकमेलिंग के कारण ही रेशमा का कत्ल किया गया है। इस हत्याकांड में एक महिला सहित पांच लोगों को नामजद कराया गया था, लेकिन पुलिस की जांच में केवल प्रेमी के द्वारा ही हत्या करने का मामला सामने आने के बाद अन्य चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बुढ़ाना पुलिस के गुडवर्क को मीडिया कर्मियों के साथ साझा करते हुए बताया कि बुढ़ाना पुलिस ने महिला की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल गमछा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च 2024 को थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाडा निवासी फरमूद पुत्र अजीज ने थाना बुढाना पर एक तहरीर दी थी कि उसकी पत्नी रेशमा उम्र करीब 38 वर्ष बिना बताये कहीं चली गयी है जिसके आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस ने रेशमा के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज की, जिसके बाद 19 मार्च 2024 को वादी फरमूद ने तहरीर दी और इसमें उसने उसकी पत्नी रेशमा की हत्या का आरोप राशिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम नूनाबडी थाना बडगांव जिला सहारनपुर पर लगाया।

इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ा

फरमूद की शिकायत के बाद पुलिस ने राशिद पुत्र यामीन के साथ ही अय्यूब पुत्र अख्तर, नौमान पुत्र इदरीश निवासीगण ग्राम नूनाबडी थाना बडगांव, शहनाज पत्नि साजिद निवासी ग्राम बेलडा थाना बडगांव और फैज मौहम्मद पुत्र सरफराज निवासी ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को कस्बा बुढाना से हत्यारोपी राशिद को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक मोटर साईकिल बजाज सीटी 100 व एक गमछा बरामद किया। पूछताछ मंे आरोपी ने रेशमा की हत्या करना स्वीकार करते हुए पुलिस को ये भी बताया की रेशमा की हत्या उसने अकेले ही की है। जिसमें पुलिस ने बाकी अन्य नामजद आरोपियों के नाम मुकदमे से हटा दिए और हत्यारोपी राशिद को जेल भेज दिया। एसपी देहात के अनुसार हत्यारोपी राशिद का आरोप है कि रेशमा के साथ उसके अवैध संबंध थे और उन अवैध संबंधों की वीडियो रेशमा के पास थी, जिसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। उससे डेढ़ लाख रुपए भी उसने ले लिए थे तथा इसके बाद भी वो उससे लगातार पैसे मांग रही थी, जिसकी वजह से आरोपी ने रेशमा की हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया जश्ने आजादी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया जश्ने आजादी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ओपन जिम के नाम पर पालिका में बड़ा गोलमाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ाजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »