MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासा

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से चोरी किया गया शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी के आरोपी को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष रतनपुरी के नेतृत्व में मंगलवार को थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही राहुल कुमार पुत्र श्याम कुमार निवासी सद्दीक नगर थाना खतौली द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर दी गयी थी कि साजिद पुत्र रियाजुद्दीन निवासी सठेड़ी द्वारा रात्रि में उसके ससुरालीजन के घर से जेवरात चोरी करने की घटना कारित की गयी थी।

इसे भी पढ़ें:  लायंस क्लब दिव्य ने महाकुंभ के लिए दान की थालियां और थैले

तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी और 12 घंटे के भीतर आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया। सादिक के पास से पुलिस ने सोने और चांदी के जेवरात बरामद किये है, जिनको चुराया गाय था। इनमें सोने का मंगलसूत्र और महिला की अंगूठी तथा चांदी की पाजेब और बिछवे शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार और रमेश चन्द, कांस्टेबल विकास और विपिन शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर की हिंदू पंचायत के जवाब में सपा की मुस्लिम पंचायत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा को पुण्यतिथि पर किया यादराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लायंस क्लब दिव्य ने महाकुंभ के लिए दान की थालियां और थैले

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ एमपीएल टी-20 टूर्नामेंटजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »