जीएसटी अफसरों के सामने दस्तावेज उठाकर दीवार कूदा कादिर का बेटा शाह, दो बेटियां भी हुई गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को छापामार कार्यवाही के दौरान राणा स्टील पर भयंकर हंगामे के कारण जिले भर में हलचल मची रही। सारा बखेड़ा राणा स्टील के निदेशक शाह मौहम्मद राणा पुत्र कादिर राणा के दस्तावेज लेकर भागने से खड़ा हुआ। दीवार कूदकर भागते शाह मौहम्मद ने जीएसटी टीम को भी खूब दौड़ाया। हालांकि उसको दबोच लिया गया। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने डीजीजीआई मेरठ इकाई की डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता की शिकायत पर शाह मौहम्मद और उसकी दो बहनों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कहा जा रहा है कि जब महिला अधिकारी के नेतृत्व में सेंट्रल जीएसटी की टीम राणा स्टील पर पहुंची तो उन्होंने वहां मौजूद शाह मौहम्मद को पकड़ लिया था। उसके कार्यालय में बैठकर टीम ने जांच पड़ताल शुरू ही की थी कि इसी बीच कुछ दस्तावेज उठाकर शाह मौहम्मद वहां से भाग गया। टीम के लोगों ने उसका पीछा किया तो वो वहीं पास में मौजूद सर्वाेत्तम मिल में पहंुच गया। यहां टीम ने शाह मौहम्मद को घेरा तो कर्मचारियों ने टीम को घेरकर बंधक बना लिया। जीएसटी टीम को बंधक बनाकर मारपीट किये जाने की सूचना पर चार पांच थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने राणा स्टील पर हुए हंगामे और टीम को बंधक बनाने के मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को करीब एक बजे दोपहर जीएसटी अधिकारी के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी टीम यहां राणा स्टील में छापामार कार्यवाही करने के लिए आई थी, तो टीम के साथ बदसलूकी की गई और एंट्री देने से रोका गया।

इसे भी पढ़ें:  प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस मनाया

टीम अंदर गई तो एक व्यक्ति दीवार कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था। टीम ने हल्ला मचाया तो दूसरी फैक्ट्री में रेड कर रही जीएसटी की टीम के अधिकारियों ने उसको पकड़ लिया। इसी बीच दोनों फैक्ट्रियों के करीब 300-400 कर्मचारी एकत्र हो गये और शाह मौहम्मद को छुड़ाने के लिए टीम को घेर लिया। टीम ने उसको गाड़ी में बैठाया तो गाड़ी पर पथराव किया गया। टीम के अफसरों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट भी हुई। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। फोर्स ने आकर शांति व्यवस्था कायम की। फोर्स की मौजूदगी में जीएसटी टीम ने अपनी जांच पड़ताल का काम किया है। शाह मौहम्मद को भी हिरासत में रखा गया। टीम लीडर की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही करेगी।

इसे भी पढ़ें:  OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

कादिर राणा की दो बेटियां, दो भतीजे और एक पुत्र पकड़ा

मुजफ्फरनगर। राणा स्टील पर डीजीजीआई मेरठ से आई टीम द्वारा की गई छापामार कार्यवाही के दौरान हंगामा, पथराव और टीम को बंधक बनाने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस द्वारा पूर्व सांसद कादिर राणा के पुत्र सहित उनके परिवार की महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार्यवाही के दौरान टीम के साथ अभद्रता करने और पुलिस अफसरों का विरोध करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व सांसद कादिर राणा के पुत्र शाह मौहम्मद राणा, उनकी दो बेटियां सादिया और सारिया, उनके भतीजे पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और सद्दाम राणा को पहले जीएसटी टीम के अधिकारियों से अभद्रता करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। बाद में शिकायत मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने इन पांचों को राणा स्टील परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार जीएसटी टीम के साथ अभद्रता, बंधक बनाने और पथराव करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने यह कार्यवाही की है। मुकदमा लिखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  एक देश-एक चुनाव देश के लिए जरूरीः श्रीचंद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन और ठग लिए 37 हजारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस मनाया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन और ठग लिए 37 हजारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »