प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। आज ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस ब्रह्माकुमारी के बामनहेरी सेवा केंद्र पर मनाया गया।

कार्यक्रम में केशवपुरी सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने हमें अपने जीवन से यह सिखाया कि हम साधारण रहते हुए भी असाधारण कैसे बन सकते हैं। उनकी सुबह से लेकर रात तक की दिनचर्या एक आदर्श, महान और दिव्य व्यक्तित्व की निशानी थी। ब्रह्मा बाबा सब के बीच रहते हुए भी सदा अव्यक्त, विदेही तथा उपराम रहते थे। ब्रह्मा बाबा कम बोलो, धीरे बोलो, मीठा बोलो की मिसाल थे। ब्रह्मा बाबा ने हमें सिखाया कि सुख-दुख में भी सदा एक समान, एक रस अवस्था को कैसे बनाएं रख सकते हैं। बाबा का रहन-सहन, खान पान जितना साधारण था उतना ही रायल भी था।

ब्रह्मा बाबा के संपर्क में आने वाली प्रत्येक आत्मा को दिव्यता और महानता की अनुभूति होती थी। किसी में कितने भी अवगुण हो लेकिन बाबा सदा सभी में सद्गुण ही देखते थे। उनके विचार इतने पवित्र थे कि सदा हर एक आत्मा के प्रति शुभभावना, शुभकामना, रहम भाव, कल्याण का भाव रखते हुए सदा श्रेष्ठ महान चिंतन में ही रहते थे। नई दुनिया की स्थापना के कार्य में युग पुरुष की भूमिका निभाने और परमात्मा का संदेश वाहक बनने के बाद भी बाबा खुद को निमित्त मात्र मानते थे। इतना विशाल व्यक्तित्व होने के बाद भी उन्हें कभी भी अभिमान नहीं रहा। उन्होंने कभी भी स्त्री पुरुष, अमीर गरीब, छोटा बड़ा किसी में भेद नहीं किया हमेशा सभी को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में रिया, गीता, अंजू बहन, वरुण, अनिल वर्मा तथा मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रेशमा हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पैरा ओलंपिक खिलाड़ी प्रीति पाल से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-रणवीर सैनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-चार शातिर ठेकेदारों के ईओ प्रज्ञा सिंह ने कतरे पर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »