खालापार में युवती को बेइज्जत करने वाले ‘ठेकेदारों’ का पुलिस ने बनाया मोर

मुजफ्फरनगर। खालापार मौहल्ले में एक युवती का बुर्का उतार कर उसे बेनकाब कर दिया गया, इसकी वीडियो वायरल हुई तो पुलिस में हड़कम्प मच गया अभी यह प्रकरण लोगों की जुबां पर ही थी और लोग युवती की पिटाई की वीडियो खूब देख रहे थे, इसी बीच सोमवार सुबह खालापार थाने में लंगड़ाकर चलते युवती को पीटने वाले छह आरोपियों की वीडियो सोशल मीडिया पर आई तो लोगों ने चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया।

शहर के मीनाक्षी चौक के पास हिंदू युवक के साथ बाइक पर जा रही मुस्लिम युवती व युवक को रोक कर आधा दर्जन से अधिक युवकों से पीटा। युवती का बुर्का उतार कर उसे बेनकाब कर दिया गया। मामले में वीडियो भी वायरल हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को पकड़ लिया। खालापार निवासी एक मुस्लिम महिला स्मॉल फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। शामली जिले के थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव इस्माइलपुर गांव निवासी सचिन भी कंपनी में काम करता है।

शनिवार दोपहर में सचिन महिला के घर पहुंचा। उसे सुजडू से किश्त का कलेक्शन कर लाना था। महिला ने अपनी बेटी को उसके साथ बाइक पर भेज दिया। युवक व युवती वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खालापार में दर्जी वाली गली में सामने खड़े आठ-दस युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोपी युवकों ने दोनों को पीटा। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए एक बैटरी की दुकान में ले गए। वहां दोनों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि युवती का बुर्का उतार दिया उसे बेनकाब कर दिया। चोटी खींची गई। निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया। वीडियो भी बनाई गई। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और युवती व युवक को आरोपियों से बचाया। इस मामले में वीडियो वायरल कर दी गई। पीडिता ने पुलिस को तहरीर दी और मुकदमा दर्ज हो गया। रविवार देर शाम छह आरोपियों शोएब, शमी, सरताज, शादाब, उमर, अर्श को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को खालापार पुलिस ने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें थाने में सभी छह आरोपी कमर पर हाथ रखे लंगड़ाते हुए नजर आए। पुलिस ने समाज के इन ठेकेदारों का ऐसा मोर बनाया कि युवती की चोटी खींचने वालों के हाथ, पांव और कमर सीधी नजर नहीं आ रही थी।

इसे भी पढ़ें:  थाना प्रभारी पर गंभीर आरोपः वादी और अधिवकता को धमकाने का मामला उजागर, मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में मुजफ्फरनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लोकसभा मुजफ्फरनगर-पोस्टल वोट की लड़ाई में हर बार भारी पड़े संजीव बालियान, ऐसा रहा दो जीत का सफर….

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में मूर्ति को किया खंडित, पूरा गांव कर रहा पुलिस की प्रशंसाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »