थाना प्रभारी पर गंभीर आरोपः वादी और अधिवकता को धमकाने का मामला उजागर, मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार

मुजफ्फरनगर। ग्राम सिखेड़ा, थाना सिखेड़ा निवासी यूसुफ पुत्र मोहब्बत अली ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से थाना प्रभारी सिखेड़ा विनोद कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूसुफ ने बताया कि उसने और उसकी पत्नी सायरा ने थाना प्रभारी के विरुद्ध अलग-अलग प्रार्थना पत्र मुख्य न्यायिक मजिस्टन्न्ेट मुजफ्फरनगर की अदालत में दायर किए हैं, जिनमें आज सुनवाई की तिथि निर्धारित थी। यूसुफ का आरोप है कि संबंधित थाना प्रभारी लगातार मुकदमे वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और वकील को कानूनी कार्रवाई से रोकने के लिए धमकी दे रहे हैं। यूसुफ ने यह भी कहा कि 31 जुलाई की रात्रि करीब 8.30 बजे थाना प्रभारी स्वयं पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे और मुकदमे की पैरवी न करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी के अनुसार, इस दबाव के कारण उनके अधिवकता की तबीयत अदालत में बिगड़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी लगातार अधिवकता को बदलवाने का दबाव डाल रहे हैं और मना करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। यूसुफ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि आरोपी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के विरुद्ध  विधिसम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें व उनके अधिवकता को तत्काल प्रभाव से सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है, तो यह एक गंभीर पुलिसिया दुरुपयोग का मामला बन सकता है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका के टैक्स विभाग से जारी कर दिया फर्जी किरायेदारी सर्टिफिकेट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 13 की जलकर मौत, 70 घायलजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »