ZILA BADAR-हिंदूवादी नेता अंकुर राणा को जिला बदर करने पर आक्रोश

मुजफ्फरनगर। हिंदूवादी नेता अंकुर राणा को जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस द्वारा जिला बदर करने के मामले में हिंदू संघर्ष समिति ने गहरा आक्रोश जताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। बुधवार को हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार उर्फ साधु के नेतृत्व में हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह से मुलाकात कर कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए ज्ञापन सौंपा।

हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोनी हाजीपुर निवासी हिंदूवादी युवा नेता अंकुर राणा को एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दो माह के लिए जिला बदर किया गया है, जो निंदनीय है। नरेंद्र पवार ने कहा यदि अंकुर राणा से जिले के प्रशासन को माहौल खराब होने की इतनी ही अधिक चिंता थी तो अंकुर राणा को चुनाव से पूर्व जिला बदर क्यों नहीं किया गया। ऐसी क्या मजबूरी आन पड़ी कि अब चुनाव खत्म होने के बाद उस हिंदूवादी युवा नेता को जिला बदर करना पड़ा। नरेंद्र पवार ने कहां कि अंकुर राणा के खिलाफ इस प्रकार का कोई भी साक्ष्य नहीं मिलता है जिस पर उसको जिला बदर कर दिया जाए, यह सिर्फ एक राजनीतिक षड्यंत्र है इसलिए जिला प्रशासन द्वारा की गई जिला बदर की कार्रवाई को तुरंत निरस्त किया जाए। यदि प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो शीघ्र ही जिले के समस्त हिंदूवादी संगठन जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने बताया कि यह अत्यंत ही दुर्भाग्य की बात है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बिना किसी उचित कारण के हिंदूवादी नेता पर जिला बदर जैसी कार्यवाही कर रही है, उन्होंने कहा कि हिंदू संघर्ष समिति यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन के बाद एडीएम फाइनेंस गजेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला बदर की कार्यवाही को वापस लेने की मांग की गयी है।

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

इस अवसर पर अमित गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, संजय मिश्रा, देशराज चौहान, पवन मित्तल, मनोज पाटिल, राजेश शर्मा, वैभव एडवोकेट, हरीश पालीवाल, अंजीर गुर्जर, टीटू गुर्जर, मनोज कंसल, बिजेंदर धीमान, अंकुर गुप्ता, गिरीश पाहुजा, विक्की चावला, डा. संजीव शर्मा, सतीश मलिक, चमनलाल कुक्की, संजय वाल्मीकि, पंकज त्यागी, हेमंत ग्रोवर, मुकेश आर्य, अजय पुंडीर एडवोकेट, संदीप पुंडीर एडवोकेट सौरभ राणा, सूरज राणा, विपिन राणा, अंकित पुंडीर मोहित बजरंगी आदित्य चौहान भानु चौहान, आदित्य चौहान, अमित पुंडीर, नवनीत राणा, अमित मेनवाल, गौरव कुमार, उज्जवल शर्मा, लोकेश राणा, सागर राणा, विशाल सिंह, विशाल पुंडीर, सौरभ पुंडीर, रवि वर्मा, राजा भैया, जगमोहन पुंडीर, संदीप धीमान, अभिषेक त्यागी, आकाश त्यागी, अभिषेक गर्ग आदि हिंदू वीर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव जडोदा जट में उस समय मातम पसरा गया जब देर रात खेत में पानी देने गए व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्टजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »