ऑपरेशन सिंदूर-सपाइयों ने सेना के पराक्रम को किया सलाम

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के मासिक बैठक महावीर चौक कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में संपन्न हुई।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने अपने संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमला बोलकर की गई वीरतापूर्ण कार्यवाही पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए भारतीय सेना के सफल पराक्रम को को पूरे देश की जीत बताया उन्होंने इस स्थिति में पूरे भारतवासियों से एकजुट होने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि आतंक व देश की सुरक्षा को लेकर जब भी कठिन समय आया हमारी भारतीय सेना ने हमेशा अदम्य साहस से देश का नाम ऊंचा किया है तथा सभी भारतवासी एकजुट होकर पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  GOOD GOVERNANCE-जनता के सुख-दुख से जुड़ेगी पुरकाजी नगर पंचायत

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि आतंकवादियों व पाकिस्तान की हर करतूत का करारा जवाब हमारी वीरता की पहचान भारतीय सेना देती है ये आज पूरी दुनिया देख रही है। मीटिंग में समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से बूथ सैक्टर कमेटी को मजबूती से पुनर्गठित करने तथा निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी अपनी वोट चेक करने नई वोट बनवाने पर घर घर जाकर सक्रिय भूमिका का भी आह्वान किया गया।

मासिक बैठक को जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सुखपाल सिंह, सुरेशपाल प्रजापति धर्मेंद्र सिंह नीटू जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन विधानसभा अध्यक्ष डॉ अविनाश कपिल,सादिक चौहान सत्यदेव शर्मा,सतबीर त्यागी,अकरम खान,सपा नेता सत्येंद्र पाल,असद पाशा,सचिन पाल, सरताज मलिक,मास्टर अल्ताफ,सुमित पंवार बारी,इमलाक प्रधान, सभासद व सपा नेत्री वकीला बेगम, पंकज सैनी,काजी इरफान, हनीफ इदरीसी, प्रदीप डबास,जिलाध्यक्ष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वाहिनी नेपाल सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड राशिद मलिक,सभासद हसीब राणा,शहजाद चीकू, नौशाद कुरैशी आदि ने संबोधित करते हुए भारतीय सेना की आतंकियों पर सफल स्ट्राइक को लेकर भारतीय सेना पर गर्व जताया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने गंगनहर पटरी पर लगाया एक पेड़ मां के नाम

मीटिंग में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी समाजवादी मजदूर सभा जिला अध्यक्ष नासिर राणा जिला महासचिव सपा मजदूर सभा रामपाल सिंह पाल सपा नेता हाजी गुफरान तेवड़ा, हाजी मूसा तेवड़ा अनुज गुर्जर,सैयद मोहम्मद मेंहदी,सलीम कुरैशी, डॉ अलीशेर अंसारी,अनैश निर्वाल,जितेंद्र कश्यप, मौ,इकबाल,जुनेद आलम,लोकेंद्र जयंत सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में जायेंगे किसान, नौचंदी में अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एटीएम से रुपये निकालने आई पत्नी की हत्या कर युवक ने सगे भाई को मारी गोली, हालत गंभीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने गंगनहर पटरी पर लगाया एक पेड़ मां के नाम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में जायेंगे किसान, नौचंदी में अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »