मंत्री अनिल कुमार ने गंगनहर पटरी पर लगाया एक पेड़ मां के नाम

मुजफ्फरनगर। वृक्षारोपण महाअभियान 2024 के अन्तर्गत शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए जिले में प्रभारी ब नाये गये विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल कुमार ने इस महाअभियान में अपनी सहभागिता करते हुए ग्राम तुगलकपुर एवं गगं नहर पटरी चितौड़ा में बरगद एवं पीपल के पौधे का रोपण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम सूत्र वाक्य परसभी को पर्यावरण सरंक्षण के लिए संवेदनशीलता के साथ सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

उन्होेंने इस अवसर पर कहा कि आज पूरे प्रदेश में 36 करोड 50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों पर 32 लाख 70 हजार से अधिक पौधे लगाये जा रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम लगाये गये पौधों का संरक्षण भी करें, इन वृक्षों का अपने बच्चों की तरह पालन, पोषण करे तभी ये पल्लवित और पुष्पित हो सकते हैं और यह अभियान सार्थक बन पायेगा। इस महाअभियान से जन-जन को जोड़ना होगा। सभी को इस महाअभियान में अपनी भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही उदेदश्य नहीं होना चाहिए इसे बचाना भी है। हम सभी को व्यक्तिगत रूप से इसकी जिम्मेदारी निभानी पडे़गी। सभी यह संकल्प ले कि पेड अवश्य लगायेगे। जो पेड़ आप लगा रहे है उसकी रक्षा करने का संकल्प ले। उन्होने कहा कि पेड लगाये और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाले और अगले वर्ष पेड़ लगाते समय पूर्व में लगाये गये पेड़ की भी फोटो साथ मंे शेयर करे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंत्री को तुलसी का पौधा भी भेेंट किया।

इसे भी पढ़ें:  एचआईवी-एड्स की बात लेकर घर-घर जायेंगी आशा

इस अवसर पर मण्डलायुक्त सहारनपुर हृषिकेश भास्कर यशोद ने आज बेगराजपुर इंडस्ट्रीयल ऐरिया मे वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम केवल प्रशासनिक अमले का काम नहीं है अपितु इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए तभी इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष निस्वार्थ और लोगों के सेवा हेतु संकल्पि होकर छाया प्रदान करते हैं, इसीलिए हम सब की यह जिम्मेदारी है कि केवल वृक्ष लगायें ही नही, इनको संरक्षित करना भी हमारा उत्तरदायित्व होना चाहिए। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि इस महाअभियान में हम सब योगदान करेंगे, उन्होने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर नीम व आम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान में अपनी भागीदारी की। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में 25 विभागांे द्वारा 500 से अधिक साईट पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। प्रभागीय निदेशक वानिकी कन्हैया पटेल, जिला अभियान संयोजक अचिंत मित्तल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, अमित राठी, अजीत राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर का सबसे बड़ा अस्पताल कूड़ा डलावघर बंद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एचआईवी-एड्स की बात लेकर घर-घर जायेंगी आशाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंडी समिति पर बकाया 3.42 करोड़ रुपये वसूलेगी पालिका

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया मेधावियों को सम्मानितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »