वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक ने नौकरी के नाम पर की ठगी

मुजफ्फरनगर। पीड़ित महिलाओं को कानूनी आश्रय देने के लिए बनाये गये वन स्टॉप सेंटर के नाम पर महिलाओं का ही आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। यह सेंटर लगातार विवादों में बना हुआ है। अब वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक पर महिला कल्याण विभाग के अधीन सेंटर पर ही स्मार्ट पर्सन के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला ने ठगी करने और फिर धमकाने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला ने डीएम से प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया है।

शहर के मौहल्ला गंगारामपुरा निवासी दीपा रानी पत्नी अमित पाल अपनी सास और अन्य महिलाओं बोबी व प्रीति आदि के साथ गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। दीपा ने आरोप लगाया कि वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक पूजा नरूला ने उसके साथ ठगी की है और अब वो उसको धमकी भी दे रही है। इसी को लेकर आज वो उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यहां आई है। इस दौरान कार्यालय में दीपा की कर्मचारी के साथ बहस भी हुई। इसी बीच दीपा ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भी दिया है। इसमें उसने बताया कि वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक पूजा नरूला उसके मकान में बतौर किराएदार रही थी, इसी बीच उसकी जान पहचान गहरी हो गई। इस दिन पूजा ने उसे और उसकी सास को विश्वास में लेकर कहा कि महिला कल्याण विभाग में वन स्टॉप सेंटर पर स्मार्ट पर्सन के पद पर भर्ती निकल रही है, यहां के सेंटर पर भी महिलाओं को रखा जाना है और भर्ती विज्ञापन दिखाते हुए भरोसा दिया कि तीन लाख रुपये के खर्च में वो यह नौकरी दीपा को दिलवा सकती है। दीपा का आरोप है कि पूजा के झांसे में आने के बाद उसने डेढ़ लाख रुपये नकद उसको दे दिये और शेष रकम बाद में देने का वादा हुआ, जिसकी सिक्योरिटी के नाम पर पूजा ने एक बैंक चेक दीपा से लिया था।

दीपा का कहना है कि पूजा द्वारा भर्ती की बात की पुष्टि करने के लिए वो जिला प्रोबेशन कार्यालय भी गई थी और वहां पर महिला एवं बाल कल्याण संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी से मिलकर पूछताछ की थी, उन्होंने भी बताया था कि विभाग में स्मार्ट पर्सन के लिए भर्ती निकली और यह अच्छी नौकरी है। इसके लिए आवेदन कर दो, इसके बाद दीपा ने आवेदन कर दिया था, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी, जबकि आठ अन्य लोगों को नौकरी मिल गई। आरोप है कि जब नौकरी नहीं लगने पर पूजा से दीपा ने डेढ़ लाख रुपये वापस मांगे तो उसे धमकाया गया। बाद में उस पर झूठे मुकदमे लगवाकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। महिला ने परिजनों के साथ मिलकर मामले को लेकर हंगामा किया। इसी बीच जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार से भी बात करने का प्रयास किया, लेकिन वो हंगामा होने पर अपने कार्यालय से उठकर चले गये और मीडिया कर्मियों को आरोपों को लेकर भी जवाब नहीं दिया। दीपा ने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही करते हुए उसके पैसे वापस दिलाये जाने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोदी सरकार के खिलाफ मुसलमानों का ब्लैक आउट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो सभासदों ने कब्जाई पालिका की भूमिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले बाबा श्याम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़-गो तस्करों को पुलिस ने टोका तो सिपाही को मार दी गोलीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »