MUZAFFARNAGAR-मोदी सरकार के खिलाफ मुसलमानों का ब्लैक आउट

मुजफ्फरनगर। वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में मुस्लिमों में आक्रोश कायम है। इस कानून के खिलाफ कानूनी लड़ाई के साथ ही मुस्लिमों के द्वारा लगातार सामाजिक आंदोलन भी किए जा रहे हैं, इसका नजारा बुधवार की देर रात देखने को मिला, जब मुस्लिम बस्तियों में वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिमों के द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ एक सामूहिक शांतिपूर्ण अंादोलन करते हुए अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान की बत्ती गुल कर दी। 15 मिनट तक मुस्लिम इलाकों में पूरी तरह से अंधेरा छाया रहा और लोगों ने अपनी दुकान व घरों के बाहर निकलकर इसके खिलाफ एक मौन रोष प्रकट किया।

केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन कानून 2025 बना दिया गया है, इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है, इसके साथ ही मुस्लिम संगठन और लोग अपने स्तर से भी प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। मोदी सरकार के इस फैसले के विरोध में किए जा रहे सामाजिक आंदोलन की इसी कड़ी में बुधवार को भी मुस्लिम इलाकों में प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई। वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुसलमानों ने विरोध जताते हुए नौ बजे से सवा नौ बजे तक लाइट ऑफ कर दीं। मुस्लिम संगठनों के द्वारा इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया।

बताया गया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिमों से अपील की थी कि वो केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ कानून के खिलाफ 30 अपै्रल को रात नौ बजे से सवा नौ बजे तक 15 मिनट के लिए अपने घरों और दुकानों की लाइट बंद कर मौन रूप से आक्रोश प्रकट करें। इसके लिए एआईएमआईएम सहित अन्य मुस्लिम संगठनों के लोगों ने समाज के बीच रहकर प्रचार भी किया और इसका पूरा पूरा असर भी दिखाई दिया। बुधवार की रात मुस्लिम समाज के लोगों ने 15 मिनट के लिए घरों-दुकानों की लाइट बंद रखीं और अपने घरों व दुकानों से बाहर आकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए वक्फ कानून लाने पर मोदी सरकार की निंदा की।

इसे भी पढ़ें:  आवास विकास कालोनी के लिए जमीन देने को तैयार नहीं किसान

इस दौरान शहर से लेकर गांव देहात तक इस प्रदर्शन का पूरा असर नजर आया। शहर में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों लद्दावाला, खालापार, मल्हुपूरा, सरवट सहित अन्य क्षेत्रों में भी मुस्लिमों ने प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक आउट किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि उनके द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन कानून 2025 का खामोशी से बत्ती गुल कर के विरोध किया गया। कहा कि वक्फ कानून इस्लामी शरीया और व्यवस्था के खिलाफ है। यह मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और धार्मिक संपत्तियों में सरकार की दखलअंदाजी को बढ़ावा देगा। यह सिर्फ एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का मुद्दा है। सरकार जब तक कानून को वापस नहीं लेती, मुस्लिम समाज के द्वारा इस तरह से सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: अखिलेश यादव का हमला, बोले- चीनी सामान से खोखला हुआ आत्मनिर्भर भारत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्तीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बाल श्रम के प्रति जागरुक करने सड़क पर उतरीं श्रम विभाग की टीम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: अखिलेश यादव का हमला, बोले- चीनी सामान से खोखला हुआ आत्मनिर्भर भारतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »