मन की पवित्रता से मिलता है अच्छे कर्म का फलः नयन सागर

मुजफ्फरनगर। जैन मुनि आचार्य श्री 108 नयन सागर महाराज ने कहा कि हम अच्छे कर्म करते हैं, लेकिन उनका फल नहीं मिलता, हम मंदिरों में आकर पूजा करते हैं, गुरूओं का दर्शन कर उनका आदर सत्कार करते हैं, लेकिन फल नहीं मिलता, परेशान रहते हैं। अच्छे कर्म का, पूजा अर्चना, गुरूओं के सानिध्य का फल तभी प्राप्त होता है, जब हम अपने मन को भी पवित्रता के बंधनों में बांध लेते हैं। इसलिए मानव को सबसे पहले अपना मन पवित्र करना चाहिए, उसके बाद वो जो भी अच्छे कर्म करेगा, दान पुण्य करेगा, उसका सार्थक और सकारात्मक फल उसको अवश्य प्राप्त होगा। उन्होंने अपने प्रवचनों में मंदिरों में कुछ लोगों के द्वारा पूजा पाठ और धार्मिक क्रियाओं व आयोजनों में अनावश्यक हस्तक्षेप को धर्म की हानि के रूप में पेश करते हुए कहा कि हमें केवल कर्म करने पर ही ध्यान देना चाहिए।

तपोनिधि जागृतिकारी संत आचार्य नयन सागर मुनिराज 21 जून से श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में विराजमान हैं। गुरूवार के सानिध्य में प्रतिदिन मंदिर श्री में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। सवेरे श्री जी का अभिषेक होने के उपरांत आचार्य नयन सागर मुनिराज ने मंदिर श्री में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को मंगल प्रवचन दिए और धर्म के रास्ते पर आने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी मंदिर पहुंचे और आचार्य नयन सागर का दर्शन कर उनको नमन करते हुए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री कपिल देव का माला और पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।

अपने मंगल प्रवचन में आचार्य नयन सागर मुनिराज ने कहा कि ज्ञान होने के साथ ही हमें सच्ची श्र(ा भी रखनी होगी, तभी हम सफल हो पायेंगे। एक व्यक्ति बीमार है, उसको दवाईयों का खूब ज्ञान है, लेकिन दवाई खाता नहीं है, दूसरा व्यक्ति दवाईयों से अज्ञानी है, बीमारी में वो दवाईयों पर श्र(ा रखकर उनका सेवन करता है, ठीक हो जाता है। इसी प्रकार हमें ग्रन्थ पढ़ने भर से फल नहीं मिलेगा, उन ग्रन्थों के प्रति हमारी श्र(ा कैसी है, इसी आधार पर हम लाभ प्राप्त करते हैं। हम पूजा के लिए मंदिर जाते हैं, लेकिन चाहते यह हैं कि वहां पर धर्म-कर्म का कार्य हमारी इच्छा के अनुसार हो, हमारे हस्तक्षेप से हो, तो हम क्या फल पायेंगे। मोह-माया यही रह जायेगा, सिकन्दर दुनिया को जीतकर भी खाली हाथ चला गया। दूसरों को बदलने के भ्रम में जीना छोड़कर खुद अपने आपको बदलो तो जीवन में मुधरता आयेगी। शांति होगी। मन को पवित्र बनाना जरूरी है। इसके लिए गुरू पर सच्ची श्र(ा रखना होगा। अपने कल्याण करने के लिए हमें पुरूषार्थ करना होगा, तब मन का अंधेरा दूर होगा। प्रवचन के साथ ही भजनों के माध्यम से आचार्य नयन सागर ने समां बांधे रखा। इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर कमेटी प्रबंध समति के अध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री जितेन्द्र जैन टोनी, विभोर जैन, अखिलेश जैन, मनोज जैन, राजेश जैन, सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएमओ करेंगे सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक का सफल रहा सियासी दांव, जिला पंचायत में सतेन्द्र की जीत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  AKROSH-क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं ने मंत्री कपिल देव के आवास पर दिया धरनाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »