शनि जयंती पर श्रद्धालुओं ने किया शनिदेव का गुणगान, मांगी मन्नतें

मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड़ स्थित सि( पीठ श्री शनि धाम मंदिर प्रांगण में वट अमावस्या एवं शनि जयंती का समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। एक दिवसीय इस आयोजन में प्रातः के समय श्री सुंदरकांड का पाठ प्रेम प्रकाश अरोड़ा व उनकी टीम मानव कल्याण परिषद द्वारा किया गया। इस महायज्ञ के यजमान के रूप में सपरिवार राहुल अग्रवाल रहे। इसके बाद 31 यजमानों द्वारा भगवान शनि देव का घी, नील, दूध, दही, बुरे से अभिषेक कर उनका अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात महा आरती संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में पेस्टीसाइड की दुकान में लगी भीषण आग, मालिक का पुत्र झुलसा

वट अमावस्या व शनि जयंती के अवसर पर पूरे मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। समस्त पूजन पाठ में धार्मिक अनुष्ठान पंडित केशवानंद, पंडित संजय कुमार मिश्रा, पंडित संतोष मिश्रा, शिव मिश्रा द्वारा संपन्न कराए गए। उल्लेखनीय है कि वट अमावस्या के दिन ही भगवान शनि देव का जन्म हुआ था। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि दोपहर में महा आरती के बाद भगवान शनि देव को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया और बाद में हिमांशु कुमार के सौजन्य से विशाल भंडारा आयोजित किया गया। सायं काल की आरती के यजमान दिनेश कुमार रहे। वट अमावस्या व शनि जयंती के अवसर पर हजारों श्र(ालुओं ने भगवान शनि देव का गुणगान कर अपनी अपनी मन्नतें मांगी। श्र(ालुओं में सुहागन स्त्रियों की संख्या भारी संख्या में देखी गई। इस आयोजन में आशीष, अनमोल, सतीश, राकेश कुमार, श्रीमती मंजू, नीतू भारद्वाज सांउड वाले आदि का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। शनि जयंती समारोह में प्रबंध समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, नरेंद्र पवार, मुकेश चौहान, संदीप मित्तल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इसे भी पढ़ें:  शुगर मिलों के साथ महंगे बीज का कारोबार कर रहा गन्ना विभागः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब शहर बनकर निखरेगा पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बैंकट हाॅल के गेट पर फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  छपार में करंट से पिता के सामने ही पुत्र की मौत, मचा कोहरामजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »