शुगर मिलों के साथ महंगे बीज का कारोबार कर रहा गन्ना विभागः धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि जनपद में अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं, किसानों का शोषण चरम पर हो रहा है। श्ुागर मिलों के साथ मिलकर गन्ना विभाग के अधिकारी महंगा बीज बेचने का कारोबार चला रहे हैं। उन्होंने डीएम से ऐसे सभी मामलों में जांच कराने और किसानों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर कराने की मांग की।

भाकियू अराजनैतिक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहंुचकर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। इस दौरान आरोप लगाये कि किसानों की अनदेखी करते हुए अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं और किसानों का चौतरफा शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन के उपरांत एक ज्ञापन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपा गया। इसमें आरोप लगाया गया कि जनपद में किसानो को कई समस्याओं का समाधान लंबे समय से नहीं हो पा रहा है, जिससे किसानों को अधिकारियों के चक्कर लगाने पद रहे है। भाकियू पदाधिकारियों ने सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि जनपद में रियल टाइम खतौनी बनते समय किसानों के अंश एवं नाम दोनों में पुटियों होने के कारण किसानों को बैंकों से )ण नहीं मिल रहा है।

गलती सुधार हेतु किसान 6 माह से तहसील में चक्कर लगा रहे है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। गाव में चौपाल लगाकर त्रुटियों में सुधार कराया जाये। 13 दिन में विरासत दर्ज कराकर एवं बिना आपति के दाखिल खारिज के दावों का निस्तारण 40 दिन की अवधि में किया जाये। निजी सहायक लेकर कार्य करने वाले लेखपालों पर कार्यवाही करने, चकबंदी में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाये। जनपद के ग्राम चौकड़ा व खामपुर की चकबंदी का पुनर्निरीक्षण करने, आरोप लगाया कि गन्ना विभाग शुगर मिल गोष्टी के नाम पर पेस्टिसाइड बेचने का कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी गलत कीटनाशक बेच रहे हैं जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इस पर रोक लगाने, शुगर मिलों द्वारा किसानों को महगा बीज बेचा जा रहा है किसानों को बीज गन्ना मूल्य के बराबर ही देने की मांग की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को दिया हनुमंत कथा का निमंत्रण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक हादसे से खोल दी वाहन चोरी की घटनाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गली में टूटा पड़ा था तार, करंट से युवक की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »