21 जुलाई को एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगेगा मेडिकल कैम्पः सतीश गोयल

मुजफ्फरनगर। कर्मयोगी और जनपद के प्रमुख समाजसेवी तथा उद्योगपति रहे स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल तथा स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर के कार्यक्रम में इस माह कांवड़ यात्रा को देखते हुए बदलाव किया गया है। इस बार यह आयोजन तीसरे रविवार यानि 21 जुलाई को होने जा रहा है।

एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन और समाजसेवी सतीश चन्द्र गोयल ने बताया कि बाबू हरबंस लाल गोयल की पुण्य प्रेरणा से समाज के लोगों की सेवा के लिए एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रत्येक माह नेत्र चिकित्सा एवं मानसिक रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों को उचित परामर्श के साथ ही उपचार और दवाईयां भी प्रदान की जा रही हैं। इस बार यह कैम्प कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत 21 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। इस दिन सवेरे नौ बजे से 12ः30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इसमें मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. जैबाइश रहमान के साथ ही वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के चिकित्सक अपनी सेवा प्रदान करेंगे। शिविर में मोतियाबिन्द वाले मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना जायेगा। उनको गाजियाबाद ले जाकर ऑपरेशन कराये जाने की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। आना जाना और रहना तथा खाना व दवाईयां निःशुल्क रूप से प्रदान की जायेंगी। उन्होंने लोगों से इस चिकित्सा शिविर का ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ उठाने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  फुट पेट्रोलिंग से सुधारेंगे जिले का स्वास्थ्यः संजय वर्मा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बुलेट शोरूम कर्मचारी युवती के मंगेतर को धमकी, रिश्ता तुड़वाने की साजिशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश के खिलाफ हिन्द मजदूर किसान समिति ने किया प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता विकल्प जैन ने सावन के अंतिम सोमवार को किया भोलेनाथ का रूद्राभिषेकजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »