फुट पेट्रोलिंग से सुधारेंगे जिले का स्वास्थ्यः संजय वर्मा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार की देर शाम मुख्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने पुलिस को एक्टिव करने के लिए फुट पेट्रोलिंग की और शहर के अनेक स्थानों पर भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही लोगों को भी संदेश देने का काम किया।

पिछले दिनों शासन के द्वारा मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रमोशन होने के कारण सहारनपुर रेंज में डीआईजी नियुक्त कर दिया था। उनके स्थान पर एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा को यहां तैनाती मिली थी। बुधवार की देर शाम 2014 बैच के आईपीएस संजय वर्मा ने मुख्यालय पहुंचने के बाद पदभार संभाल लिया। उन्होंने अफसरों के साथ परिचयात्मक बैठक ली और तुरंत ही फील्ड में उतर आये। ब्लैक आउट के बाद एसएसपी ने शहर में पैदल मार्च करते हुए कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सख्त संदेश देने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेट्रोल पम्प की पार्टनरशिप कर दो करोड़ रुपये हड़पे

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि फुट पेट्रोलिंग विभाग और समाज के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। पैदल चलने से जहां फोर्स का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वहीं इसके सहारे अपराधियों और असामाजिक तत्वों को भी संदेश दिया जायेगा और आम नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास भी जागता है। कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराध नियंत्रण होगी। उन्होंने कहा कि जनपद में सक्रिय अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की गहराई से जांच की जाएगी, और छोटे से छोटे अपराधी पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में फुट पेट्रोलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर साम्प्रदायिक और अपराध के स्तर से काफी संवेदनशील जिला है। यहां के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी अधिकारी से लेकर सिपाही तक करेंगे। जिले में फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च जारी रहेगा। एसएसपी ने कहा कि इससे महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा की भावना बनी रहेगी। इसके उपरांत गुरूवार की सुबह वो पुलिस कार्यालय पहुंचकर जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुनने में व्यस्त नजर आये। उन्होंने अपने कार्यालय पर आये फरियादियों की पीड़ा को सुना और समस्याओं का निस्तारण भी कराया। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, कई वाहन किए जब्त

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वीरांगना फूलन देवी को पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवसजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »