सरकार के 11 साल ओर किसानों के 11 सवाल पर होगा चिंतन शिविरः राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने हरिद्वार की लाल कोठी पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर की पूरी तैयारी कर ली है। हरिद्वार पहुंचकर राकेश टिकैत ने भाकियू के इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि 16 जून को राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ होगा और 18 जून को महापंचायत तथा गंगा स्नान के साथ इसका समापन किया जायेगा। इस दिन किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा। कहा कि यह चिंतन शिविर केन्द्र सरकार के 11 साल और किसानों के 11 सवाल के मुख्य केन्द्र बिन्दु पर आयोजित किया जा रहा है।


भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरिद्वार लाल कोठी पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर की तैयारियों को परखने के लिए कार्यक्रम स्थल का दौरा करते हुए ठहरने, पार्किंग, भोजन-भण्डारे की व्यवस्था पर टीम को निर्देशित किया। बताया कि किसानों के मुदृदों को लेकर चर्चा की जायेगी। बारिश का मौसम देखते हुए पंडला वाटर पु्रफ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड या उत्तर प्रदेश के किसानों के मुद्दे हो या देश के आदिवासी, किसानों, मजदूरों के प्रकरण हों, सभी पर तीन दिनों की पंचायत में चर्चा की जायेगी। उन्होंने किसानों से अनुशासन के साथ पहुंचने और गंगा स्नान करने के साथ ही एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्नान किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के 11 साल और किसानों के 11 सवाल पर ही यह चिंतन शिविर आयोजित होने जा रहा है। हम सरकार से किसानों के हितों के लिए, बेरोजगारी के लिए और मजदूरों व आदिवासियों के कल्याण के लिए सीधे सवाल करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए कृषि मंत्री को लिखा पत्र

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूँग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं को उठाया है।

इसे भी पढ़ें:  संघर्ष हेतु सक्रियता बढ़ाएं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताः ज़िया चौधरी

अपने पत्र में राकेश टिकैत ने कहा कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह प्रदेश मध्य प्रदेश का किसान ही परेशान है। मध्य प्रदेश का किसान ग्रीष्मकालीन मूँग की खरीद को लेकर विगत एक माह से भी अधिक समय से आन्दोलन कर रहा है, लेकिन केन्द्र हो या प्रदेश की सरकार इस विषय को लेकर गम्भीर नहीं है। उन्होंने पत्र में कहा कि सरकार ने मूँग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8768 रुपये प्रति कुन्तल तय किया हुआ है, लेकिन खुला बाजार हो या मंडी किसान को 3000 रुपये से 3500 रुपये तक प्रति कुन्तल के घाटे से फसल बेचनी पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए की नजरों में खटका होटल स्वर्ण इन


इस कारण पहले से घाटे की खेती कर रहा किसान और ज्यादा घाटे में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पहले किसानों को मूँग की बुआई के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, लेकिन जब यह फसल तैयार हो जाती है फिर इसे सरकारी केन्द्रों पर खरीदा नहीं जाता। यह किसानों के साथ में सरकार की मानसिकता का दोहरा रवैया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों के इस विषय की गम्भीरता को समझते हुए मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूँग को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का कार्य सरकार के द्वारा किया जाए, जिससे किसानों को लाभ मिल सके।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जश्ने आजादी की सतरंगी छटा में डूबा मुजफ्फरनगरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण महापर्व का नौवां दिन मनाया | उत्तम अकिंचन धर्म पर प्रवचन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमडीए की नजरों में खटका होटल स्वर्ण इनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »