जनपद में भीडतंत्र का नही कानून का राज स्थापित हो- धर्मेन्द्र मलिक

मुज़फ्फरनगर- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विभिन्न समस्याओं को लेकर एक धरने का आयोजन किया गया। धरने की अध्यक्षता राधेश्याम त्यागी,संचालन सुधीर पंवार ने किया

धरने को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि पिछले कुछ समय से जनपद मुज़फ्फरनगर में किसानों के नलकूपों पर चोरी की घटनाये बढ़ रही है और सड़कों पर स्नैचर, तो बंद मकानों में धावा बोलकर लाखों का सामान समेटने वाले चोर जनता की मुसीबत बनें हुए है।ग्रामीण क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएँ भी हो रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को प्लानिंग करने की आवश्यकता है। भारतीय किसान यूनियन (अ) ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में पहले भी मांग की थी। इसके बाद भी अब तक इन वारदातों पर अंकुश नहीं लग पाया है।

जबकि पुलिस का कार्य जनता व् उसकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए निर्दिष्ट क्षेत्रों में गश्त करना और गतिविधियों की निगरानी करना, अपराधिक सोच वाले व् अपराधिक छवि के लोगों की निगरानी एवं जाँच करना, जरूरत पड़ने पर निवारक गिरफ्तारियां करना, सहायता के लिए कॉल का जबाब देना एवं त्वरित कारवाई करना, उच्च दृश्यता वाली पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों को रोकना और जनमानस को आश्वस्त करना है।

इसे भी पढ़ें:  डीएसओ दफ्तर में जाम छलकाने पर डीएम ने बैठाई जांच

जनपद मुज़फ्फरनगर में पुलिस का जनता के प्रति खराब व्यवहार होने की शिकायते मिलती रहती है,जबकि पुलिस को हमेशा विनम्र और शिष्ट होना चाहिए। पुलिस में ईमानदारी सत्यनिष्ठा पुलिस की प्रतिष्ठा का मूल आधार है, लेकिन जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस में भ्रष्टाचार की शिकायते बढती जा रही है। जनपद मुज़फ्फरनगर में अधिकतर थाना प्रभारी व् पुलिस अधिकारी सरकारी नंबर यानी सीयूजी फोन नहीं उठाते है, जबकि जनता से सीधा संवाद, जनसुनवाई, समय पर सूचना मिलने और तत्काल मौके पर पुलिस के पहुंचने के उद्देश्य से पुलिस को सीयूजी मोबाइल नंबर जारी कराए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रदूषण विभाग हुआ सक्रिय-कई उद्योगों पर लगाई सील

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि जनपद मुज़फ्फरनगर में कुछ पुलिसकर्मी पेशेवर अपराधियों व् सटोरियों को बचाने या संरक्षण देने में जुटे रहते हैं।पुलिस की ओर से जिलाबदर जैसी कार्रवाई के प्रकरणों के लंबे अरसे तक लंबित रहने का पूरा फायदा, पेशेवर अपराधी व् सटोरिये उठाते हैं।पुलिस कई कार्य भीड़ तंत्र के दबाव में भी कर रही है। जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

कुछ पुलिस वाले सटोरियों के अनुचित लाभ के प्रभाव में आ जाते हैं, इस कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई ही नहीं करते है।इसलिए जहा पुलिस का संरक्षण मिलने की घटनाये है, वहां भी इसपर तुरंत रोक लगनी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन (अ) के युवा जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी ने कहा कि इस धरने का उदेश्य है अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही की जाएं ,जिससे नागरिकों को राहत मिल सके। थाने के।अधिकारी दबाव की बात करते है फिर न्याय कहा से मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नई नवेली दुल्हन का कचहरी से दिनदहाड़े अपहरण

किसी सक्षम अधिकारी के साथ प्रभावी वार्ता न होने के कारण सभी ने धरने को अनिश्चितकालीन चलाने का प्रस्ताव पारित कर धरना चलाने की घोषणा की गईं। धरने को उद्यम सिंह राष्ट्रीय महामंत्री,विपिन त्यागी, अक्षू त्यागी, पिंटू ठाकुर, अवनीश गुज्जर, निशांत,अंकित जावला, बब्बल ठाकुर,पिंटू ठाकुर,शहजाद राव,नीरज मलिक,दुष्यंत जग्गाहेड़ी,महक सिंह सैनी, उमेश त्यागी,सोनू ,मोहसिन अंसारी,वसीम खान,धर्मेंद्र खोखर, सतेंद्र मलिक,शशिकांत त्यागी सहित कई लोगो ने संबोधित किया। धरने पर सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से की 1.10 लाख की ठगीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  राजस्थान प्रसाद चढ़ाने जा रहे मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं की बस का हाईवे पर हादसा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से की 1.10 लाख की ठगीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »