बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

महिला आयोग की सदस्य के नेतृत्व में हुई छापेमारी, टीम को देखते ही टॉयलेट में छिपकर की बचने की कोशिश

बिजनौर। बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में रविवार को उस समय बड़ी हलचल मच गई जब राज्य महिला आयोग की टीम ने एक आवास पर अचानक छापा मार दिया। इस कार्रवाई ने स्वास्थ्य विभाग के भीतर चल रही अनियमितताओं की पोल खोल दी, क्योंकि यहां कथित रूप से मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया निजी क्लिनिक संचालित करते हुए पकड़े गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कार्रवाई के दौरान उन्होंने खुद को बचाने के लिए टॉयलेट में छिपने की कोशिश की।

राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की दोपहर चांदपुर स्थित जनजीवन नर्सिंग होम पर छापा मारा। शिकायत थी कि यहां मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया साप्ताहिक छुट्टी के दिन आकर अवैध रूप से क्लिनिक चला रहे थे। जैसे ही टीम करीब सवा बजे नर्सिंग होम में दाखिल हुई, डॉ. तेवतिया अपने चेंबर में बैठे मिले। चेंबर के बाहर उनका नाम का बोर्ड भी लगा था। टीम को देखते ही वे अचानक उठकर अटैच्ड टॉयलेट में चले गए और अंदर से कुंडी बंद कर ली। पुलिस ने लगातार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। करीब पांच मिनट तक इंतजार के बाद जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की चेतावनी दी, तब जाकर डॉ. तेवतिया बाहर निकले और घबराहट में माथे का पसीना पोंछते दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें:  गौकशी के प्रयास में दो शातिर गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

टीम के चेंबर में प्रवेश करने के बाद लगभग 15 मिनट तक संगीता जैन और डॉ. तेवतिया के बीच तीखी बहस होती रही। जैन ने आरोप लगाया किकृ कि पहले भी आपको चेतावनी दी थी कि दूसरे जिले में आकर अवैध क्लिनिक न चलाएं। फिर भी यहां मरीजों से 300 रुपये परामर्श शुल्क लेकर उपचार किया जा रहा है। टीम ने मौके से परामर्श शुल्क की पर्चियां भी बरामद कीं, जिन्हें महिला आयोग की सदस्य ने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य बताया। आरोपों पर सफाई देते हुए डॉ. तेवतिया ने कहा कि वे रविवार को छुट्टी पर थे और केवल अपनी पत्नी से मिलने आवास पर आए थे। उनकी पत्नी ने भी टीम के सामने यही बात दोहराई। चांदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने सवाल उठायाकृकि अगर कुछ गलत नहीं था, तो टीम को देखते ही टॉयलेट में क्यों छिपे? इस पर सीएमओ का जवाब था कि उन्हें टॉयलेट जाना था और यह छिपने जैसा मामला नहीं है। संगीता जैन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. तेवतिया का एक स्थानीय पैथोलॉजी से टाई-अप है, जहां मरीजों को भेजकर अतिरिक्त कमाई की जाती है। उनके अनुसार हर रविवार बड़ी संख्या में मरीज यहां आते हैं और दवाएं भी नर्सिंग होम से ही दी जाती हैं। गौरतलब है कि डॉ. सुनील तेवतिया अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं और सप्ताह में एक दिन मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में ओपीडी भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  बीएसए कार्यालय में पूर्व विधायक उमेश मलिक का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

महिला आयोग सदस्य ने कहा कि वे पूरे प्रकरण की शिकायत उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और बिजनौर के ब्डव् को भेजेंगी। उनका कहना है किकृइतने उच्च पद पर बैठे अधिकारी का दूसरे जिले में अवैध क्लिनिक चलाते पाया जाना बेहद गंभीर मामला है। घटना पर सीएमओ डॉ. तेवतिया का आधिकारिक पक्ष जानने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। बता दें कि सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का बिजनौर के चांदपुर में आवास है और वो प्रत्येक सप्ताह या अवकाश के दिन वहां जाते हैं, पूर्व में उनको वहां पर क्लिनिक चलाते हुए पकड़े जाने का दावा किया गया था, लेकिन तब कोई फोटो या वीडियो वायरल नहीं हुआ था। इस बार पकड़े जाने पर उनके फोटो भी वायरल हो रहे हैं और वीडियो में वो टीम को देखकर उठकर टॉयलेट में घुसते नजर आते हैं तो पुलिस कर्मी उनको धकियाते हुए बाहर लाते भी दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरी दुल्हन सोनाक्षी का एक और शिकार आया सामने

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  झोटा-बुग्गी रेस पर जुआ खेलते युवकों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बीएसए कार्यालय में पूर्व विधायक उमेश मलिक का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा कांड-संजीव बालियान ने न्याय की राह को किया आसानः धामीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »