लखनऊ- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा मिला है। इनके दैनिक भत्ते में करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब इन्हें दैनिक भत्ते के रूप में 500 रुपये मिलेंगे। 35 हजार पीआरडी जवानों को इसका फायदा मिलेगा। सीएम योगी ने पीआरडी जवानों का भत्ता 395 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में 35 हजार पीआरडी जवान हैं। इन सभी को बढ़े हुए भत्ते का लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम से पीआरडी जवानों में खुशी है।

टाउनहाल में धरना समाप्तः पालिका कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बनी सहमति
आउटसोर्स वाहन चालकों के समायोजन समेत पांच मांगों पर बनी सहमति, नई कंपनी में काम नहीं करेंगे चालक





