नए कप्तान को सलामी-पुलिस मुठभेड़ में शातिर डकैत काला घायल

मुजफ्फरनगर। जिले के नए कप्तान की आमद होने के साथ ही पुलिस ने अपराधियों को गोली का स्वाद चखाकर कानून के राज का अहसास कराने का भरपूर काम किया है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक शातिर डकैत किस्म के बदमाश को दबोच लिया है। मुठभेड़ के दौरान यह बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़ा गया बदमाश कई मुकदमों में वांछित चल रहा था और हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ चार थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराध भी शामिल हैं। गिरफ्तार बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, उसके कब्जे से अवैध असलाह बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पत्रकार सतीश मलिक के घर चोरी का खुलासा, शातिर को पुलिस ने किया लंगड़ा

जिले के नए पुलिस कप्तान संजय कुमार वर्मा ने देर रात चार्ज संभाला और पुलिस ने उनको सलामी पेश करते हुए आज सवेरे मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाकर भागते एक शातिर बदमाश को लंगड़ा कर दबोच लिया। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि गुरूवार की सुबह बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक शातिर वांछित व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को बुढ़ाना-कांधला मार्ग से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी।

सीओ ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर गैस गोदाम के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान 01 मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया तो वो वापस मुडकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। बदमाश ग्राम विज्ञाना मार्ग पर तीव्रगति व मोड होने के कारण बाइक से गिर गया और फायरिंग करते हुए जंगल में भागने लगा। पुलिस की आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान इरशाद उर्फ काला पुत्र कालू निवासी ग्राम अलीपुर अटेरना थाना बुढाना के रूप में हुई, उसके पास से स्पलैण्डर बाइक बिना नम्बर की बरामद हुई। बताया कि इरशाद के खिलाफ भोपा, सिखेडा, सिविल लाइन और बुढ़ाना थाने में लूट, हत्या, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी सहित 25 मुकदमे दर्ज मिले हैं। उस पर पहला मुकदमा 2012 में दर्ज किया गया था। वेा बुढ़ाना थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की अफसरों ने प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें:  यूनियन बैंक बरला के मैनेजर से धक्का-मुक्की, हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना पृथ्वी दिवसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना पृथ्वी दिवस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पत्रकार सतीश मलिक के घर चोरी का खुलासा, शातिर को पुलिस ने किया लंगड़ाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »