चेयरमैन जहीर फारूकी के सहयोग से चमका मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट के सहयोग और कामकाज के कारण केवल कस्बा ही नहीं मुजफ्फरनगर जनपद का नाम भी चमक रहा है। उनकी जिंदादिली के कारण मुजफ्फरनगर जनपद उत्तर प्रदेश के जनपदों में शिक्षा के स्तर को गुणवत्ता परक बनाने के लिए तय की गई एक विशेष श्रेणी में निखरा और अब सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए पुरकाजी को विशेष सम्मान से नवाजने जा रहे हैं।

पुरकाजी कस्बे में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने और वहां पर सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापरक तथा आधुनिक शिक्षा प(ति की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी विशेष प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा की जा रहे परिश्रम का सुफल भी मिल रहा है। उन्होंने सरकारी विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू कराई और अब इसी काम के कारण प्रदेश में मुजफ्फरनगर का नाम रोशन हुआ है। इसी श्रेणी मेें जिले को विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन विशेष पुरस्कारों के लिए चयनित यूपी के 24 जनपदों में मुजफ्फरनगर जनपद का भी नाम शामिल होना और वो भी पुरकाजी में हुए कार्य के लिए पुरस्कार मिलना बड़ी बात है।

इसे भी पढ़ें:  तकनीकी खामियों के कारण दिशा समिति की बैठक स्थगित, हरेन्द्र मलिक नाराज

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को गुणवत्तापरक बनाने के लिए किये गये कार्यों को लेकर चयनित जनपदों के शिक्षकों का विशेष पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि है कि बेसिक शिक्षा विभाग में किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ करने के लिए 26 मई को लोक भवन लखनऊ में बड़ा समारोह आयोजित हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में पांच श्रेणियों में जनपदों में हुए अति उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित शिक्षकों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इनमें निपुण आकलन, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाईब्रेरी और टेबलेट वितरण में पांच-पांच प्रधान अध्यापकों/सहायक अध्यापकों को सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। इसमें स्मार्ट क्लास श्रेणी में मुजफ्फरनगर का चयन हुआ है। इसमें पुरकाजी कस्बा में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा को स्मार्ट क्लास संचालन के लिए चुना गया है। इसके अलावा अन्य किसी भी श्रेणी में मुजफ्फरनगर जनपद स्थान नहीं बना पाया है।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत खटीमा हाईवे पर पर हादसे में दो दोस्तों की मौत

प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए पांच जनपदों का चयन हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर का नाम पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी के सहयोग के कारण शामिल हो पाया है। बताया कि उन्होंने विद्यालय में तीन एलईडी स्मार्ट क्लास संचालन के लिए नगर पंचायत के स्तर से उपलब्ध कराई हैं और स्मार्ट क्लास चलाने में भरपूर सहयोग दिया। जनपद को मिलने जा रहा यह विशेष पुरस्कार चेयरमैन जहीर फारूकी की दुरदर्शिता और सहयोग का ही सुफल है। मुकेश शर्मा ने कहा कि चेयरमैन जहीर फारूकी की यही दूरगामी सोच उनको दूसरे लोगों से अलग श्रेणी में ले जाती है।

चेयरमैन जहीर फारूकी ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने हमारे काम को सराहा, ये बड़ी बात है। हमने किसी पुरस्कार की मंशा से यह काम नहीं किया, बल्कि हमारा प्रयास है कि हम पुरकाजी के सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की भांति आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और सुविधा के साथ जोड़ते हुए यहां पर उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण बना पायें, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिले। बताया कि अभी उन्होंने नगर पंचायत के सहयोग से जूनियर हाईस्कूल पुरकाजी की तीन क्लास को एलईडी उपलब्ध कराई हैं, यहां संचालित होने वाली सभी 18 कक्षाओं के लिए एलईडी का बंदोबस्त किया जा रहा है और भविष्य में जल्द ही हम पुरकाजी के दो और सरकारी विद्यालयों को स्मार्ट क्लास की सुविधा के लिए सहयोग करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत के सम्पूर्ण बोर्ड सदस्यों से मिले प्यार और सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया। बता दें कि पिछले दिनों डीएम उमेश मिश्रा ने भी पुरकाजी जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण करते हुए वहां स्मार्ट क्लास की सुविधा को लेकर चेयरमैन पुरकाजी जहीर की कार्यशैली की सराहना की थी। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक हादसे से खोल दी वाहन चोरी की घटनाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »