पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जायेः अरविंद

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और पूर्व सभासद अरविंद धनगर ने नगरपालिका परिषद् की भूमि पर बनकर तैयार हुआ कल्याण मण्डप बारात घर सांस्कृतिक और धार्मिक विरासतों के लिए समर्पित रहकर कार्य करने वाली देवी अहिल्याबाई होल्कर का समर्पित करने की मांग की है।

बता दें कि मुख्यमंत्री कल्याण मण्डप योजना के अन्तर्गत नगरपालिका परिषद् की भूमि पर रुड़की रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने दो मंजिला कल्याण मण्डप तैयार हुआ है। यह भवन कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय इकाई सहारनपुर के द्वारा निर्मित किया गया है और कार्य पूर्ण होने के उपरांत इसको हैंड ओवर करने के लिए जल निगम ने पालिका में आवेदन कर दिया है। ऐसे में अब इस भवन के नामकरण को लेकर आवाज उठी है।

पालिका में पूर्व सभासद रहे अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के संगठन महामंत्री अरविन्द धनगर ने इस कल्याण मण्डप को देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम करने की मांग करते हुए बताया कि इसके लिए वो पूर्व में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले थे और उन्होंने उस समय भी इसको देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम समर्पित करने के लिए आग्रह किया था। पूर्व सभासद ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने तत्कालीन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल से पालिका की भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर यहां पर गरीब कन्या विवाह स्थल निर्मित कराया था। उस दौरान ही यह मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  एफडीआर प्रकरण में जांच दल को पत्रावलियां उपलब्ध करायेगी पालिका

अब यहां पर यूपी सरकार की योजना के तहत कल्याण मण्डप तैयार हुआ है, तो यह समाज की भावनाओं को देखते हुए देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पूर्व में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप से मिलकर भी समाज की ओर से यह मांग रखी थी। पूर्व सभासद अरविन्द ने कल्याण मण्डप को जल्द हैंड ओवर कराकर इसका जनता को लाभ प्रदान करने की लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से भी आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें युवाः योगी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर में अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ शनिवार से शुरू होगा बड़ा अभियानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  साइबर क्राइम से सुरक्षा पर हुई आईआईए की मीटिंग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सिफा के किसान सम्मेलन में भाग लेने हैदराबाद जाएंगे धर्मेन्द्र मलिकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »