एफडीआर प्रकरण में जांच दल को पत्रावलियां उपलब्ध करायेगी पालिका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में एफडीआर सहित अन्य शिकायतों के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर गठित जांच दल को पालिका से जांच में सहयोग नहीं मिलने और बार बार पत्रावलियां मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराने के प्रकरण में जांच अधिकारी के द्वारा जांच से इंकार कर दिये जाने के बाद अब पालिका प्रशासन भी हरकत में आया है। इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को सम्बंधित शिकायत बिन्दु के आधार पर जांच अधिकारी को पत्रावलियां तत्काल उपलब्ध कराये जाने के आदेश जारी करते हुए जांच में सहयोग नहीं करने पर नाराजगी भी जताई है, वहीं निर्माण विभाग के अलावा तीन अन्य विभागों की शिकायत के मामले में विभाग की ओर से पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराने का मामला जस का तस बना है।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह कांडः सीएम योगी के दरबार तक पहुंची परिवार की बात

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के निर्माण विभाग में ठेकेदारों के द्वारा टैण्डरों में फर्जी एफडीआर लगाने के साथ ही जलकल, स्वास्थ्य और पथ प्रकाश विभाग में टैण्डरों में फर्जीवाडा करने और अन्य अनियमितताओं के लिए मई 2024 में सभासद मौहम्मद खालिद ने डीएम से शिकायत कर जांच की मांग की थी। डीएम ने प्रकरण में एडीएम प्रशासन को जांच कराये जाने के आदेश दिये थे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने इस प्रकरण में एसडीएम सदर निकिता शर्मा और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर आख्या तलब की थी। जांच टीम के द्वारा अगस्त 2024 से जांच की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ने जांच में पालिका प्रशासन के द्वारा सहयोग नहीं करने और बार बार पत्राचार के बावजूद भी जांच से सम्बंधित पत्रावलियां एवं अभिलेख उपलब्ध नहीं कराये जाने की शिकायत करते हुए एडीएम प्रशासन को पत्र लिखकर जांच करने से इंकार कर उच्च स्तरीय जांच कराये जाने के लिए कह दिया था।

इसके बाद एडीएम प्रशासन द्वारा 4 नवम्बर को पालिका ईओ को जांच दल को सम्बंधित अभिलेख और पत्रावलियां तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराये जाने के लिए आदेशित किया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने प्रकरण में सहायक अभियंता निर्माण अखण्ड प्रताप सिंह को आदेश जारी किये हैं कि एफडीआर प्रकरण व अन्य बिन्दुओं से सम्बंधित चल रही जांच में जांच अधिकारी को अभिलेख और पत्रावलियां तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाएं, उन्होंने जांच में सहयोग नहीं करने पर नाराजगी भी जताई है। एई निर्माण अखण्ड प्रताप का कहना है कि निर्माण विभाग से सम्बंधित शिकायत बिन्दुओं पर जांच अधिकारी को अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए रिपोर्ट बनायी जा रही है, इसमें देरी का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि शिकायत अन्य विभागों से भी जुड़ी है, विभागीय स्तर पर जांच दल को अभिलेख देने के लिए आपसी समन्वय नहीं बनने के कारण ही देरी होती रही। वहीं शिकायतकर्ता सभासद मौहम्मद खालिद ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने लिखित में एडीएम को जांच में सहयोग नहीं करने का उल्लेख करते हुए जांच करने से इंकार कर उच्च स्तर पर जांच करोन के लिए कहा है, ऐसे में पालिका के अफसरों से लिखित आदेश के तहत ही जवाब मांगते हुए कार्यवाही की जानी चाहिए थी, लेकिन एडीएम प्रशासन ने मौखिक आदेश ही दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच नहीं की जाती है तो वो इसके लिए हाईकोर्ट भी जायेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  भरत मुनि पूजन पर सुंदर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नालों पर अतिक्रमण देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सलीम शेरवानी ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्तजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »