टाउनहाल में बना महाराज अग्रसैन स्मारक तुड़वायेगी पालिका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुख्यालय टाउनहाल परिसर में बनाया गया महाराजा अग्रसैन स्मारक ध्वस्त कराया जायेगा। पालिका प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। कई साल से स्मारक पर प्रतिमा स्थापना का इंतजार वैश्य समाज कर रहा है, लेकिन यहा प्रतिमा स्थापित नहीं हो पाई और अब यह स्मारक भी तोड़ा जा रहा है। इसके पीछे भव्य समारक बनाने की योजना है। इसके लिए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर निर्माण विभाग ने नया स्मारक बनवाने के लिए व्ययानुमान तैयार किया है, जिस पर तीन जून को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में निर्णय लेने की संभावना है।

नगरपालिका परिषद् में महाराजा अग्रसैन का स्मारक पूर्व पालिका बोर्ड में तत्कालीन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने गेट नम्बर एक पर निर्मित करवाया था। स्मारक बनकर तैयार हो गया था, लेकिन यहां पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए शासन से अनुमति नहीं मिल पाई, कई बार पालिका प्रशासन की ओर से इस सम्बंध में रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आने पर यह सपना अधूरा ही रह गया। इसी बीच वैश्य सभा की ओर से भी कई बार प्रतिमा स्थापित करने के लिए मांग उठाई गई, पर यह स्मारक आज भी विरान ही नजर आता है। अब इस स्मारक को तोड़ने के लिए पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है।

तीन जून को प्रस्तावित पालिका बोर्ड बैठक के जारी एजेंडे में पालिका ने टाउनहाल के गेट नम्बर एक पर बने महाराजा अग्रसेन स्मारक को तोड़ने का प्रस्ताव शामिल किया है। इसके लिए 17 मई को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निर्माण विभाग को आदेश जारी किये थे। निर्माण विभाग के कार्यवाहक एई कपिल कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन के आदेश के अनुसार गेट नम्बर एक के पास पूर्व में बनाये गये महाराजा अग्रसेन स्मारक प्लेटफार्म को तोड़ने और यहां पर महाराजा अग्रसैन की मूर्ति स्थापना के लिए नया आरसीसी प्लेटफार्म का निर्माण कराये जाने के लिए एजेंडा में प्रस्ताव लाया गया है। इस पर राज्य वित्त या पालिका बोर्ड फण्ड से बजट जारी किया जायेगा। इस नये प्लेटफार्म के निर्माण के लिए 14.37 लाख रुपये का व्ययानुमान निर्माण विभाग की ओर से तैयार किया गया है। बोर्ड में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसके लिए विभागीय निविदा आमंत्रित की जायेंगी।

इसे भी पढ़ें:  सपा के पीडीए चर्चा कार्यक्रम 27 जनवरी से होंगे शुरूः ज़िया चौधरी

हम करायेंगे भव्य अग्रसेन स्मारक का निर्माणः मीनाक्षी स्वरूप

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि टाउनहाल के गेट नम्बर एक के बराबर में बना महाराजा अग्रसेन स्मारक प्लेटफार्म छोटा है, इसके लिए वहां पर भव्य स्मारक बनाने का निर्णय लिया गया है, जिससे वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की बड़ी प्रतिमा यहां स्थापित कराई जा सके। इसके लिए ही पुराने प्लेटफार्म को तोड़कर वहां पर नया स्मारक बनाने का काम हम करने जा रहे हैं। समाज और जनहित में यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही हमने कुछ और सौन्दर्यकरण के कार्यों को तीन जून की बैठक के लिए एजेंडे में शामिल किया है, उम्मीद है कि बोर्ड हमारे विकास और जनहित के निर्णयों पर अपनी सर्व सहमति प्रदान करेगा।

स्मारक तोड़ना सरकारी धन का दुरुपयोगः अंजू अग्रवाल

पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने इस सम्बंध में कहा कि हमने अपने कार्यकाल में वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसैन का खूबसूरत स्मारक बनवाने के लिए काम किया। इसके लिए सुन्दर प्लेटफार्म बनवाया गया, जिस पर टाउनहाल और मुख्य मार्ग दोनों ओर से जाने का रास्ता है। इस पर शासन से मंजूरी नहीं मिलने के कारण ही हम प्रतिमा स्थापित नहीं करा पाये। यदि अब इसको तोड़ा जा रहा है तो यह सरकारी धन और जनता के पैसे का दुरुपयोग है। ये नहीं होना चाहिए। पालिका का मौजूदा बोर्ड सर्व अधिकार रखता है, यदि बोर्ड यहां पर यह प्लेटफार्म तोड़कर महाराजा अग्रसेन स्मारक का ही निर्माण करा रहा है तो यह अच्छी बात है।

इसे भी पढ़ें:  सनातन के अपमान पर मौन धारण कर बैठी हिंदुत्ववादी सरकार: ललित मोहन

अस्पताल पर बंद कूड़ा घर के सौन्दर्यकरण पर खर्च होंगे 25 लाख

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर पालिका अब बंद कूड़ा डलावघर की सूरत भी बदलने जा रही है। इसके लिए पशु चिकित्सालय के बाहर बंद कराये गये कूड़ा डलावघर का सौन्दर्यकरण कार्य कराने की रूपरेखा तैयार की गई है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर निर्माण विभाग ने इसके लिए 25 लाख रुपये का व्ययानुमान तैयार किया है। इसको एक ग्रीन हब-पार्क के रूप में विकसित किये जाने की योजना है। बता दें कि फरवरी 2023 में शासन की योजना के अनुसार मुख्य मार्ग के कूड़ा डलावघर बंद कराने के लिए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्य कराया था, जिसमें यह डलावघर बंद कराया गया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि अस्पताल के पास विलोपित कूड़ा डलावघर का सौन्दर्यकरण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 25 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी है। बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास हुआ तो निर्माण विभाग टैण्डर आमंत्रित करेगा।

विवाद के कारण दो निर्माण कार्य निरस्त करने जा रही पालिका

मुजफ्फरनगर। सौन्दर्यकरण के दो कार्यों को लेकर बनी विवाद की स्थिति का समाधान कराने में पालिका प्रशासन विफल रहा है। विवाद लगातार बना रहने के कारण अब पालिका इन दोनों निर्माण कार्यों को निरस्त करने जा रही है। इसके लिए तीन जून की बोर्ड बैठक में अंतिम निर्णय होगा। पालिका के निर्माण विभाग से वार्ड 10 आर्यपुरी में बच्चा जेल के पास पालिका की भूमि का सौन्दर्यकरण कार्य का निर्णय लिया गया था। बोर्ड की सहमति उपरांत 14 अगस्त 2024 को निविदा स्वीकृत हुई। रजत गोयल ठेकेदार को 23 सितम्बर को वर्क ऑर्डर पालिका ने जारी किया था। ठेकेदार ने मौके पर कार्य प्रारम्भ किया तो मौहल्लेवासियों ने मौके पर आकर विरोध करते हुए कार्य बंद करा दिया था। ठेकेदार रजत ने 15 नवम्बर को इसके लिए पालिका के निर्माण विभाग को लिखित सूचना दे दी थी। पालिका ने कई बार विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया, लेकिन करीब सात माह से यह विवाद कायम है।

इसे भी पढ़ें:  सनातन का उपहास, बाबर की तारीफ, ये कहकर फंस गया अब्दुल

ढाई साल बाद भी नहीं लग पाये दो म्यूजिकल फाउंटेन

वार्ड 20 में स्थित पार्क में करीब ढाई साल पहले 396316 रुपये की लागत से दो छोटे म्यूजिकल फाउंटेन लगाने का कार्य मंजूर किया गया था। चयनित ठेकेदार फर्म इमवायर इन्फ्रा को पालिका ने 05 नवम्बर 2022 को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया। ठेकेदार ने पार्क में काम शुरू किया तो मौहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया और तभी से विरोध कायम है। कार्यवाहक एई कपिल कुमार ने बताया कि सौन्दर्यकरण के दोनों कार्यों को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने निरस्त करने के आदेश दिये हैं, जिस सम्बंध में बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव लाया गया है।  

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सपा के पीडीए चर्चा कार्यक्रम 27 जनवरी से होंगे शुरूः ज़िया चौधरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, 12 आरोपी पकड़े, एक फरार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  विरेन्द्र कुमार चंदेल बने कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »