सपा के पीडीए चर्चा कार्यक्रम 27 जनवरी से होंगे शुरूः ज़िया चौधरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में सम्पन्न हुई।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार से किसान मजदूर नौजवान महिलाएं सभी त्रस्त है वंही भाजपा सरकार मूल मुद्दों को दबाने के लिए नफरत के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। देश ओर प्रदेश का भाईचारा बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान को सुरक्षित रखने से चलेगा। ज़िया चौधरी ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब के अपमान व संविधान, आरक्षण की रक्षा तथा पीडीए के अधिकारों की जन जागृति के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा 27 जनवरी से सभी विधानसभाओं के सभी सेक्टर में समाजवादी पार्टी पीडीए चर्चा कार्यक्रम कराए जाकर प्रदेश में भाईचारा सौहार्द को मजबूत करते हुए पीडीए की आवाज़ बुलंद की जाएगी।

मीटिंग को मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह पाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी शमशेर मलिक, धर्मेन्द्र सिंह नीटू, सुरेशपाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी, डॉ अविनाश कपिल, सपा नेता माजिद सिद्दीकी, चौधरी यशपाल सिंह, सचिन पाल, पवन पाल, सुमित पंवार बारी, रोहित चौधरी, चौधरी मेहरबान, बालेन्द्र मौर्य, बालमुकुंद ग्रेड रामपाल सिंह पाल द्वारा सम्बोधित किया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से समाजवादी युवजनसभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सभासद अन्नू क़ुरैशी, सभासद शहजाद चीकू, सभासद नदीम खान, सभासद सुंदर सिंह, सभासद हसीब गौर सभासद नौशाद पहलवान, सभासद सलीम राणा, सपा नेता इमलाक प्रधान, रमेशचंद्र शर्मा, रेशु शर्मा एडवोकेट, सुशीला देवी, हाजी गुफरान, श्यामसुंदर, फिरोज अख्तर, फहीम अहमद, हाजी इकबाल, डॉ. अलीशेर अंसारी, ऐश मौहम्मद मेवाती, राहुल रानियां, सलीम अंसारी, वसीम राणा, नेपाल सिंह प्रधान, शादाब राणा, जाउल चौधरी, फिरोज अख्तर, हुसैन राणा, नदीम राणा, नरेश पाल, चौधरी फरमान, मुकेश वशिष्ठ, दुर्गेश पाल, जोनी अरोरा, संजय गुर्जर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR दर्ज, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  किंग्स विला में हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबनजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »