MUZAFFARNAGAR-पेयजल पुनर्गठन योजना में जल निगम को भूमि नहीं दे रही पालिका

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए 11 गांवों में पेयजलापूर्ति के लिए सरकार ने नये ओवरहैड टैंक और नलकूपों के निर्माण के लिए बजट जारी करते हुए कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय को दायित्व दिया है, लेकिन जल निगम द्वारा स्थान चिन्हित कर पालिका को दिये जाने के बाद भी पालिका के स्तर से ओवरहैड टैंक और नलकूपों के निर्माण के लिए भूमि ही उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। पालिका के विभागीय अफसरों ने इसके लिए चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी को भी अंधेरे में रखते हुए चिट्ठी को इधर से उधर घुमाया हुआ है। लगातार प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं निकलने पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता ने अधिशासी अधिकारी से मिलकर समस्या बताई तो उन्होंने जलकल निगम के अधिकारियों के रवैये के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए तत्काल ही भूमि का चिन्हिकरण करते हुए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  कल बिजनौर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे मंत्री कपिल देव

साल 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद् का सीमा विस्तार करते हुए आसपास के 11 गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। इसके साथ ही सरकार ने चुनाव बाद इस क्षेत्र के विकास के लिए बजट भी जारी किया और अनेक योजनाओं के सहारे यहां पर विकास की गति को बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में केन्द्र सरकार की अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत पयेजल पुनर्गठन योजना के तहत सीमा विस्तारित क्षेत्र में नौ स्थानों पर नये ओवरहैड टैंक और नलकूपों का निर्माण कराने के लिए सरकार ने बजट जारी किया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय ने नगरपालिका परिषद् के साथ मिलकर समन्वय बनाकर नौ स्थानों का चयन किया है, लेकिन स्थान चयनित होने के बाद पालिका प्रशासन के द्वारा जल निगम को भूमि उपलब्ध कराने के लिए हीला हवाली करने के कारण यह परियोजना अधर में लटकी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA--सरकार ने खोला खजाना, निकायों में हुई धनवर्षा

जल निगम नगरीय के सहायक अभियंता सचिन कुमार ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह से मुलाकात करते हुए मामले की जानकारी दी। ईओ ने जलकल विभाग के अवर अभियंता धर्मवीर सिंह को तलब करते हुए पेयजल पुनगर्ठन योजना में भूमि उपलब्ध नहीं कराये जाने को लेकर नाराजगी जताई और तत्काल ही भूमि का चयन करते हुए वो जल निगम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। वहीं जल निगम नगरीय के एई सचिन कुमार ने बताया कि विभाग के द्वारा सीमा विस्तार में पालिका को मिले क्षेत्र में ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जहां पर पूर्व से ओवरहैड टैंक और नलकूप का निर्माण नहीं है। इसमें विभाग के द्वारा वहलना, मीरापुर, खांजापुर, सहावली, अलमासपुर, कुकड़ा के साथ ही वार्ड 31 में शिवपुरी सुभाष नगर में पेयजल पुनगर्ठन योजना के लिए जलकल परिसर और नलकूप का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इन्हीं नौ स्थानों के लिए पालिका से भूमि मांगी गयी है। कई बार पत्राचार करने के उपरांत भी इस मामले में सम्बंधित विभाग ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। वहीं जलकल विभाग के जेई धर्मवीर सिंह का कहना है कि उनको जल निगम से भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था, इसके लिए विभागीय स्तर पर पालिका के मानचित्रकार राजेश्वर शर्मा को भूमि चिन्हित कराने के लिए कहा गया था। जल्द ही जल निगम को भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  शाहजहांपुर में ट्रेन से कटकर शामली के सिपाही अच्युतवीर की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हर घर तिरंगा लेकर घर-घर जायेंगे कार्यकर्ताः सूर्य प्रकाशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  14 साल से फरार दस हजार का इनामी अजेन्द्र पुलिस ने दबोचा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भगत सिंह रोड पर बांस-बल्ली की दुकान में भीषण आग से अफरा-तफरीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »