PALIKA–सरकार ने खोला खजाना, निकायों में हुई धनवर्षा

मुजफ्फरनगर। शहरी विकास को गति देने के लिए नगरीय निकायों को केन्द्र सरकार ने राज्य वित्त आयोग के तहत शेष किश्त की धनराशि जारी कर दी है। जिले की दस निकायों को राज्य वित्त आयोग से करीब 18 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। मुजफ्फरनगर पालिका को इसके तहत 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली है। जबकि खतौली पालिका को दो करोड़ और बुढ़ाना नगर पंचायत को एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

केन्द्र सरकार ने राजय वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर प्रदेश की नगरीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में वास्तविक प्राप्तियों के आधार पर अवशेष समनुदेशन की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके तहत स्थानीय निकाय निदेशालय से निकायों को ये धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। इसमें नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 10 करोड़ 14 लाख 90 हजार 459 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा नगरपालिका परिषद् खतौली को 02 करोड़ 18 लाख 73 हजार 634 रुपये की किश्त प्राप्त हुई है। जबकि जिले की आठ नगर पंचायतो में से नगर पंचायत बुढ़ाना को 01 करोड़ 18 लाख 10 हजार 36 रुपये, नगर पंचायत मीरापुर को 86 लाख 45 हजार 323, नगर पंचायत पुरकाजी को 79 लाख 49 हजार 60 रुपये की ग्रांट मिली है। नगर पंचायत चरथावल को 67 लाख 40 हजार 515, नगर पंचायत जानसठ को 61 लाख 04 हजार 367, नगर पंचायत शाहपुर को 62 लाख 54 हजार 765, नगर पंचायत भोकरहेडी को 53 लाख 58 हजार 252 रुपये और नगर पंचायत सिसौली को 47 लाख 01 हजार 799 रुपये की ग्रांट मिली है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली ढाबे पर शातिर ठग ने उत्तराखंड के व्यक्ति को बनाया शिकार

निदेशक स्थानीय निकाय डाॅ. नितिन बंसल ने निकायों को भेजे स्वीकृति आदेश में कहा है कि राज्य वित्त की इस धनराशि से सबसे पहले निकाय में कार्यरत और सेवानिवृत्त कार्मिकों, जिनमें केन्द्रीयत, अकेन्द्रीयत, संविदा और आउटसोर्स सभी कर्मचारी शामिल हैं के सभी देयों का भुगतान किया जायेगा। इसे अनिवार्य किया गया है। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाये, ऐसा सख्त आदेश दिया गया है। कर्मचारियों के सभी देयों के भुगतान के बाद यदि निकायों के पास जारी धनराशि से पैसा बचता है तो वो अवशेष धनराशि का उपयोग कार्ययोजना बनाकर विकास या अन्य कार्यों में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Update- कैराना में इकरा हसन ने 76636वोटो की बढ़त बनाई, जित लगभग तय

पंचम राज्य वित्त आयोग में दस निकायों को मिले 13.36 करोड़

मुजफ्फरनगर। नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत दिसम्बर माह का पैसा भी प्राप्त हो चुका है। इसमें जिले की दस निकायों को 13.36 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली है। पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत शहर पालिका को 09 करोड़ 23 लाख 71 हजार 306 और खतौली पालिका को 01 करोड़ 28 लाख 56 हजार 884 रुपये की धनराशि मिली है। नगर पंचायत बुढ़ाना को 60 लाख 09 हजार 608, चरथावल को 32 लाख 32 हजार 314, भोकरहेडी को 26 लाख 18 हजार 181, जानसठ को 29 लाख 12 हजार 460, मीरापुर को 44 लाख 47 हजार 428, पुरकाजी को 39 लाख 77 हजार 546, शाहपुर को 29 लाख 63 हजार 872 और सिसौली को 22 लाख 90 हजार 363 रुपये पंचम राज्य वित्त आयोग से दिसम्बर माह की किश्त के रूप में मिले हैं। इस धनराशि का खर्च निकायों को वेतन एवं अन्य अधिष्ठान व्यय के रूप में करना होता है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोलकाता मर्डर केस पर महिला चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षा में कला एकीकरण पर कार्यशाला आयोजितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर और तिरंगा लेकर निकले राकेश टिकैत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर और तिरंगा लेकर निकले राकेश टिकैतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »