पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया रेन बसेरे का निरीक्षण, बांटे कम्बल

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप रात्रि में सर्दी से बेसहारा लोगों को बचाने के लिए किये जा रहे बंदोबस्त को परखने के लिए औचक निरीक्षण पर निकली। इस दौरान अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने पालिका के अधिकारियों और रैन बसेरा चला रही एनजीओ के प्रबंधक को कड़ी नसीहत दी तो वहीं सफाई व्यवस्था पर खास जोर दिया गया।

गुरूवार की रात को नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ रात्रि भ्रमण पर निकली। इस दौरान वो रेलवे स्टेशन स्थित पालिका के स्थाई रैन बसेरे पर भी पहुंची और वहां पर पालिका के द्वारा उपलब्ध कराये गये नये बिस्तर, कम्बल आदि की जानकारी ली। वहां पर ठहरने वालों की जानकारी के लिए रजिस्टर चैक किया। साथ ही वहां मिले लोगों से भी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी पूछा कि किसी ने रात्रि विश्राम करने के लिए कोई पैसा तो नहीं लिया। लोगों ने इससे इंकार किया।

इस दौरान चेयरपर्सन ने जे. ई निर्माण कपिल कुमार को रेन बसेरे में शौचालय की मरम्मत कार्याे को जल्द से जल्द कराने को कहा कि अगर जल्द कार्य पूरा नही होता तो कार्यवाही होगी। चेयरपर्सन ने पीने के पानी और बिस्तरों की स्थिति को भी परखा। साथ ही सफाई व्यवस्था पर जोर दिया गया। इसके साथ ही वो पालिका के अस्थाई रैन बसेरों में भी पहुंची। अलाव की व्यवस्था को भी देखा और अस्थाई रैन बसेरों में चार फीट की बाउंड्री कराने के निर्देश भी दिये। रास्ते में उन्होंने गरीब लोगों को कम्बल भी बांटे। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, मोहित मलिक, हनी पाल, जेई निर्माण कपिल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, शलभ गुप्ता एडवोकेट, सुनील कर्णवाल, कविंदर आदि भी उनके साथ मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शहरी सफाई पर किया मंथन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम, चालक समेत तीन लोगों की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में गन्ना समिति चुनाव को लेकर भाकियू-भाजपा समर्थकों में हाईटेंशन ड्रामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जज्बा-10 दौड़ ने जगाई राष्ट्रवाद की अलखजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »