PALIKA-स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शहरी सफाई पर किया मंथन

मुजफ्फरनगर। सफाई के मामले में लाख प्रयासों के बावजूद भी स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पिछड़ रहे शहर को इस बार स्वच्छता के पैमाने पर निखारने के लिए नगरपालिका परिषद् के स्तर पर कमियों को तलाशने करने के साथ ही उनके समाधान के लिए प्रयास प्रारम्भ कर दिये गये हैं। इसके लिए मंगलवार को पालिका सभागार में ईओ प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता को लेकर स्वच्छ भारत मिशन की मीटिंग का आयोजन करते हुए बिन्दूवार चर्चा की गई।

मंगलवार को आयोजित बैठक में पहुंची स्वच्छ भारत मिशन की मंडल कार्यक्रम प्रबंधक जैसलीन कौर और उनकी टीम का पालिका में ईओ प्रज्ञा सिंह ने स्वागत किया। सभागार में हुई मीटिंग में शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चिंतन और मंथन किया गया। इसमें स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बेहतर परिणाम पाने के लिए सफाई व्यवस्था को लेकर बनी कुछ खामियों को भी उठाया गया। इसके लिए शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, मुख्य मार्गों पर बंद गारबेज सेंटर, कूड़ा का तकनीकी निस्तारण के लिए एमआरएफ और दूसरे सेंटरों का संचालन, गीला और सूखा कूड़ा पृथककरण व्यवस्था, कूड़े से कम्पोस्ट खाद बनाने की व्यवस्था आदि पर बिन्दूवार चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  पालिका ने कंपनी पर ठोंका एक करोड़ का जुर्माना

ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन का काम शुरू हो चुका है। इसका लाभ भी इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में अवश्य ही मिलेगा। इसके साथ ही गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के लिए पालिका के साथ अनुबंध के आधार पर काम कर रही एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फेसिलिटीज प्रा. लि. के परियोजना प्रबंधक को आज ही निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने एक दो दिनों में यह व्यवस्था शुरू करने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि सफाई के लिए हम मुख्य मार्गों से गारबेज संेटर हटाने या उनको बंद सेंटर के रूप में परिवर्तित करने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। जल्द ही शहरी सफाई व्यवस्था में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने जनता के लोगों से भी इसमें सहयोग की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से मंडल कार्यक्रम प्रबंधक जैसलीन कौर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार, डीपीएम सुशील कुमार, जीईओ रेनू कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्ट आचरण में फंसे नगरपालिका के एई निर्माण अखंड प्रताप रिलीव!राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  परचून की दुकान पर विवाद में संघर्ष, धारदार हथियार से युवक पर हमला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी भंग की, संगठन में नई हलचलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »