शहर की सफाई के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी हुई सख्त

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर में सफाई को लेकर लगातार िमिल रही शिकायतों और पालिका के साथ अनुबंध के आधार पर साफ सफाई कार्य के लिए लगी दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी की कार्यप्रणाली से उपजी अव्यवस्था के बाद बेहद खफा और सख्त नजर आई। उन्होंने शहरी क्षेत्र में नजर आ रहे गंदगी के माहौल को खत्म करने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि वो मुख्य स्थानों से कूड़ा डलाव घर को बंद कराने का कार्य करें। साथ ही लद्दावाला में जिला अस्पताल और प्राईमरी विद्यालय के पास से भी कूड़ा डलावघर का वैकल्पिक प्रबंध करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी के अधिकारियों को भी फटकार लगाते हुए शहर में अनुबंध के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका के साथ काम कर रही कंपनी एमआईटूसी की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कंपनी पालिका के सफाई नायकों और पालिका के ही कुछ कर्मचारियों के द्वारा प्राइवेट कर्मियों को वार्डों में लगाने और उनके सहारे कूड़ा डलावघरों में गिरवाने के आरोप लगाये जा रहे हैं। ऐसे में अब पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को कार्यवाही करने के लिए कहा है। मीनाक्षी स्वरूप ने एमआईटूसी कंपनी के अधिकारियों को भी कूड़ा निस्तारण और कार्य को लेकर हुए अनुबंध का अक्षरशः पालन करने के निर्देश देते हुए कर्मचारियों की हड़ताल और आये दिन बन रही समस्याओं को लेकर कड़ी फटकार भी लगायी है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम ने तहसील सदर में पकड़ी खामियां, तहसीलदार को फटकार

उन्होंने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को शहर में मुख्य स्थानों पर बने कूड़ा डलाव घर को बंद कराने और बंद कराये गये डलाव घरों पर कूड़ा सड़क पर न डाले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। बता दें कि पालिका के द्वारा कंपनी के साथ मिलकर शहर में 28 में से 12 कूड़ा डलावघर बंद कराये, इसके साथ ही मुख्य मार्गों पर चल रहे डलावघरों को बंद कराने की कार्यवाही भी की गई थी, लेकिन सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा प्रदर्शन शुरू कर दिये जाने के बाद इस निर्णय को वापस ले लिया गया था। अब फिर से पालिका प्रशासन चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशों का पालन करने के लिए कुछ मुख्य डलाव घरों को बंद कराने की तैयारी कर ली है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कंपनी के खिलाफ शिकायतों के आधार पर जांच चल रही है, इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष द्वारा शहर में मुख्य स्थान वाले कुछ डलावघरों को बंद कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके लिए हम कंपनी के साथ मिलकर रूपरेखा बना रहे हैं। जहां डलावघर बंद होंगे वहां पर काम्पेक्टर रखवाये जायेंगे। अभी इस योजना में दो काम्पेक्टर हमारे पास कम पड़ रहे हैं। इसके लिए भी बंदोबस्त कराया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में मुख्य मार्ग वाले डलावघर को बंद कराने का काम किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जाना भारत का इतिहास

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चरित्र पर था संदेह, पत्नी को गंडासे से काटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  IMA CME–शराब का लवली पेग भी कर सकता है शरीर कर सत्यानाश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जाना भारत का इतिहासजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »