MISSION 2024-विकास की बात लेकर अपनों के बीच पहुंच रहे मंत्री संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। साल 2014 में भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर संसदीय सीट पर जीत दर्ज कराकर जनपद के विकास की गाथा लिखने वाले स्थानीय सांसद और केन्द्रीय पशुपालन मंत्री डाॅ. संजीव बालियान अपने मिशन-2024 के तहत गांव गांव और घर घर पहुंचने के अपने अभियान में जुटे हुए हैं। एक पखवाड़े से सांसद बालियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीब दस वर्ष के कार्यकाल में जिले के साथ ही प्रदेश और देश में हुए विकास की बात लेकर अपनों के बीच पहुंच रहे हैं। गांवों और नगरों में उनका जनता के द्वारा दिल खोलकर स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा हैै। इस दौरान उन्होंने जनता से लोकसभा चुनाव के लिए मोदी की गारंटी पर वोट करने की अपील की।

केन्द्रीय राज्यमंत्री के रूप में जनपद में विकास का एक इतिहास बनाने का काम करने वाले सांसद संजीव बालियान ने 2014 और फिर 2019 के आम चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। वो लगातार दोनों बार सरकार में मंत्री बनाये गये और अब तीसरी कार्यकाल के लिए भी उनके भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव मैदान में उतरने की संभावना बनी हुई है। इसी को लेकर वो अपने चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी महासंघ ने दी हड़ताल की चेतावनी


उनके द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं के गांवों और नगरों में लगातार जनसभा, भ्रमण और नुक्कड कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव हरनाकी, क्यामपुर, कन्हाहेड़ी, अकबरगढ़, सिकंदपुर, न्यामू एवं सैदपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जबकि उनके द्वारा सोमवार को खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव नंगला कबीर, मंदौड़ एवं नंगला मुबारिक में अपनों के बीच रह कर अपनी बात की गई और विकास कार्यों के साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

इस दौरान गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका दिल खोलकर स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रमों में केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने इस स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि आप सभी के बीच रहना हमेशा मुझे सेवा करने को प्रेरित करता है। उन्होंने स्वागत व सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि जनपद के विकास के लिए हमने कोई समझौता नहीं किया है। बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया गया और प्रदेश की सरकार भी केन्द्रीय योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार का लाभ जनता को भी अब पता चल चुका है। इसलिए तीसरी बार भी मोदी की गारंटी को कायम रखने के लिए वोट होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत पर हमला करने पीछे-पीछे दौड़े थे आरोपी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने के पास व्यापारी के घर 20 लाख का डाकाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने में सिपाही ने अधिवक्ता से मांगी रिश्वत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी महासंघ ने दी हड़ताल की चेतावनीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »