सफाई कर्मचारी महासंघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़ी 17 मांगों को लेकर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने टाउनहाल स्थित ईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उनको ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व में दिये गये मांग पत्र पर कोई भी निर्णय नहीं लेने और एडीएम प्रशासन को नगर स्वास्थ्य अधिकारी भ्रमित करने के लिए गलत सूचना प्रेषित करने पर रोष जताते हुए महासंघ ने पालिका में सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल कराये जाने की चेतावनी भी दी है।

सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान के नेतृत्व में सोमवार को सफाई कर्मी और वाल्मीकि समाज के लोग टाउनहाल स्थित ईओ कार्यालय पर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन कर्मचारियों के हितों को लेकर संवेदनशील नहीं है। चमन लाल ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि पूर्व में उनके संगठन की ओर से ही सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर 17 सूत्री मांग पत्र 15 मई को सौंपा गया था। इसके बाद एडीएम प्रशासन को भी एक मांग पत्र दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  दो दिन से लापता था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल द्वारा भेजे गये जवाब से महासंघ संतुष्ट नहीं है। इसके लिए 26 मई को पुनः पत्र दिया गया। महासंघ की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि 9 जून तक उक्त सभी 17 मांगों को लेकर पालिका प्रशासन वार्ता नहीं करता है तो इसके बाद विवश होकर महासंघ पालिका में सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल और प्रदर्शन आदि निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान मुख्य रूप से चमनलाल ढिंगान, सागर वाल्मीकि, देवी प्रसाद, सूरज कुमार, प्रवीण मचल, पालेराम, बिल्लू, नंद किशोर, सफाई नायक दीपक, दिलनवाज, काजल सौदाई, राकेश ढिंगान, रजनीश, वेदू भगत, दीपक झा, कुमार गौरव, रमेश वेद, राहुल कुमार, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साईकिल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर पुलिस ने रिहायशी इलाके से बरामद की भारी आतिशबाजीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर पुलिस ने रिहायशी इलाके से बरामद की भारी आतिशबाजी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दो दिन से लापता था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शवजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »