रामपुरी में मंत्री कपिल देव ने सुनी ‘मन की बात’, किया वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को शहर के मोहल्ला रामपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम का 124वां संस्करण पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देशवासियों और प्रधानमंत्री के बीच जीवंत संवाद का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का संदेश देश में आत्मनिर्भरता, नवाचार और सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है। यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत, वैज्ञानिक उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देता है। उन्होंने वृक्षारोपण को पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक आवश्यक कदम बताते हुए सभी लोगों से पौधारोपण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सब मिलकर प्रकृति के संरक्षण में योगदान देंगे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा केशव मंडल महामंत्री मनोज शर्मा लेमन के आवास पर किया गया, जहां केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर, अमन तोमर, समर आदित्य, दिनेश गुप्ता, मुकेश धीमान, शिवकुमार धीमान, नरेंद्र सिंह, अमित गोयल, आशीष गोयल, अमर शर्मा, अक्षय शर्मा, नीरज त्यागी, सीमा गोयल, अंजू शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर चालक ने दिखाई दबंगई, बाइक में बार-बार टक्कर मारकर दी धमकी, गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दलित बस्ती की पानी की टंकी प्रधान ने की बंद, पानी को तरस रहे परिवारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से लटका मिला लापता दलित युवक का शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  तेजतर्रार मोनालिसा जौहरी मुख्यालय अटैच, संजय सिंह बने खतौली एसडीएमजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »