ट्रैक्टर चालक ने दिखाई दबंगई, बाइक में बार-बार टक्कर मारकर दी धमकी, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कम्प मच गया। इस वीडियो में एक ट्रैक्टर चालक दबंगई दिखाते हुए गली में खड़ी बाइक को बार बार अपने वाहन से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के साथ ही गाली गलौच करते हुए बाइक चालक को धमकी भी दे रहा है। इस बीच घटना के समय काफी संख्या में खड़े लोग मूकदर्शक बने नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिलाई और उसका वाहन भी जब्त कर लिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो रात के समय का है, इसमें एक ट्रैक्टर चालक दबंगई दिखाते हुए खूब उत्पात मचा रहा है। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर बंधा हुआ है। उसी से वो अपने वाहन को बार बार आगे पीछे करते हुए गली में खड़ी बाइक को टक्कर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर रहा है। गाली गलौच भी की और बाइक चालक को धमकी देकर वो वहां से चला गया। इस बीच काफी संख्या में खड़े लोग भी इस दबंगई के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाये। घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल से शूट करने के बाद इसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। सीओ फुगाना संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मामला 03 का है।

इस दिन सोशल मीडिया पर थानाक्षेत्र तितावी के ग्राम अमीननगर में एक ट्रैक्टर सवार द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने की वीडियो वायरल हुई। सीओ ने बताया कि थाना तितावी पुलिस द्वारा उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास के ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी की गयी तो पता चला कि ट्रैक्टर सवार नितिन पुत्र कालूराम निवासी अमीन नगर थाना तितावी द्वारा अमीननगर के ही निवासी समेश पुत्र सूरजमल की मोटरसाइकिल जोकि सड़क किनारे खड़ी थी, में टक्कर मार दी गई, जिस कारण समेश की बाइक गिर गई। जिस बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। सीओ ने बताया कि इसी बीच ट्रैक्टर सवार नितिन द्वारा ट्रैक्टर से समेश की मोटरसाइकिल में बार-बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जानकारी जुटाने क बाद थाना तितावी पुलिस द्वारा नितिन को ट्रैक्टर सहित हिरासत पुलिस में लिया गया और थाने लाकर उसको लॉकअप में बंद कर दिया गया। उससे पूछताछ भी की गई। इस प्रकरण में पीड़ित समेश से तहरीर लेकर कार्यवाही की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  देश के विकास में छोटे उद्यमियों की बड़ी भूमिकाः सतीश महाना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मी को नायक बनाने के लिए पालिका में बड़ा फर्जीवाड़ाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल में अश्लील हरकतों से परेशान छात्राओं ने पढ़ाई छोड़ी, आरोपी शिक्षक सस्पेंड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रोहाना कस्बे में एसबीआई शाखा में लगी आगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »