PALIKA-रामपुरम में फंसे MI2C कंपनी के कूड़ा वाहन, टायर भी फटा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के वाहन से खालापार में हादसे में युवक की मौत हो जाने के कारण पालिका ईओ द्वारा खालापार से बड़े कूड़ा वाहनों के आवागमन पर रोक लगाये जाने के आदेश पर अमल के दौरान वाहनों को प्लांट तक ले जाना दूभर हो गया। कंपनी के दो वाहन नये रूट से ले जाने के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पर कंपनी के दो वाहन लोगों के द्वारा रास्तों पर लगाये गये बैरियरों में फंस गये, इनमें से एक वाहन का टायर भी फट गया। अब कंपनी ने रामपुरम के गेट वाले मार्ग से वाहन ले जाने से हाथ खड़े कर दिये हैं। नया रास्ता तलाश किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने आदेश दिये थे कि कूड़ा वाहनों को खालापार के रास्ते प्लांट तक नहीं ले जाया जायेगा। बड़े कूड़ा वाहनों को प्लांट तक ले जाने के लिए रामपुरम गेट वाला मार्ग नये रूट के रूप में अपनाने पर अमल किया गया तो वहां भारी समस्या खड़ी हो गई। पालिका के साथ काम कर रही एमआईटूसी कंपनी के सेकेन्ड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार को ईओ के आदेश पर बड़े वाहनों को रामपुरम गेट वाले मार्ग से प्लांट पर ले जाने का काम किया गया। दो वाहन वहां से भेजे गये, लेकिन दोनों ही वाहन रास्ता नहीं होने के कारण फंस गये।

इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चकमा देकर फरार हुआ फर्जी डाक्टर

उन्होंने बताया कि मार्ग पर लोगों ने हाइट और साइड बैरियर लगाये हुए हैं। इस कारण बड़ा वाहन वहां से नहीं निकल सकता है। आगे प्लांट वाले रास्ते से जुड़ने के लिए इस मार्ग पर तीव्र मोड़ होने के कारण भी बड़ा वाहन नहीं जा सकता है। इसी कारण दोनों वाहनों को घंटों की मशक्कत के बाद वहां से निकाला गया। इस दौरान साइड बैरियर का लोहे का गाटर लगने के कारण एक डंपर का टायर भी फट जाने से कंपनी को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि ईओ के निर्देशानुसार सूजडू चुंगी वाला मार्ग भी इसके प्रयोग के लिए देखा जा रहा है। यदि रास्ता सही होगा तो वहां से आवागमन किया जायेगा, लेकिन फिलहाल खालापार से ही कुछ बड़े वाहनों को प्लांट तक भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश के खिलाफ क्रांतिसेना कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मस्त अधिकारियों को पस्त किसानों की पीड़ा सुनाने आ रहे धर्मेन्द्र मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मस्त अधिकारियों को पस्त किसानों की पीड़ा सुनाने आ रहे धर्मेन्द्र मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चकमा देकर फरार हुआ फर्जी डाक्टरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »