सूजड़ू की इश्कबाज गजाला की मेरठ पुलिस को सरगर्मी से तलाश

मुजफ्फरनगर। मेरठ पुलिस ने सरधना क्षेत्र के आदिल हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। पहले प्रॉपर्टी विवाद में आदिल की हत्या होने का संदेह गहरा रहा था, लेकिन अब पुलिस ने इन कत्ल के राज से जो पर्दा उठाया है, उसने रिश्तों को शर्मशार करने का काम किया है। अपने देवर से बने सम्बंधों पर निकाह की मुहर लगाने के लिए सूजड़ू की इश्कबाज गजाला ने ही अपने पति आदिल का कत्ल किया। पहला वार गजाला ने किया और इसके बाद छोटे भाई ने भाभी से बने अवैध जिस्मानी रिश्तों की खातिर बड़े भाई का गला रेतकर उसके हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। यह सारा खेल मृतक आदिल और परिवार के दूसरे लोगों को नशीली गोलियों वाली चाय पिलाने के बाद पूरी साजिश के साथ खेला गया। हत्या के बाद देवर और भाभी दोनों फरार हो गये थे, लेकिन पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया, पर शातिर इश्कबाज गजाला पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है। मेरठ पुलिस सरधना के नानू गांव से मुजफ्फरनगर के सूजडू तक उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

करीब एक सप्ताह पूर्व मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव नानू में आदिल का कत्ल कर दिया गया। आदिल की लाश उसके कमरे में ही खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी मिली। इस हत्याकांड से सनसनी फैल गई थी। पहले प्रॉपर्टी विवाद में आदिल का कत्ल होने का संदेह गहराया और पुलिस ने इसी दिशा में अपनी जांच को आगे बढ़ाया, लेकिन पुलिस जांच में दूसरा ही खेल सामने आया। आदिल की पत्नी गजाला ने ही अपने प्रेमी देवर गुलफाम के साथ मिलकर की पति आदिल की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी देवर गुलफाम को गिरफ्तार कर खुलासा किया कि दोनों के बीच ढाई साल से अवैध संबंध थे। आदिल को मारकर दोनों शादी करना चाहते थे। इसी कारण हत्याकांड को अंजाम दिया। आदिल के सिर पर बुगदे से पहला वार गजाला ने ही किया था। उसके बाद छोटे भाई गुलफाम ने अपने भाई आदिल को धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--किसान दिवस में किसान नेताओं का हंगामा

मेरठ पुलिस के अनुसार गांव नानू निवासी आदिल (27) पुत्र मोहम्मद रशीद को उसकी मौसी ने संतान नहीं होने के कारण गोद लिया था। इसके बाद वो अपनी मौसी के मेरठ के भूमिया पुल स्थित आवास पर रहता रहा। करीब साढ़े तीन साल पूर्व आदिल की शादी उसके परिजनों ने जनपद मुजफ्फरनगर के सूजडू निवासी गजाला के साथ कर दी थी। आदिल अपनी बीवी गजाला के साथ भूमिया पुल स्थित मौसी के घर ही रहता था, लेकिन वो कभी कभार बीवी को लेकर अपने माता पिता के पास गांव नानू भी आया जाया करता था। वहां पर काफी दिनों तक रहता भी था। शादी के करीब एक साल बाद ही गजाला का अपने देवर गुलफाम से प्रेम संबंध हो गया और दोनों अवैध रिश्तों में बंध गये। जब भी आदिल नानू जाता तो गजाला भी वहां जाने की जिद करती थी। वहां रहने के दौरान गजाला अपने साथ नींद की गोलियां लेकर जाती और आदिल के साथ ही दूसरे परिजनों को चाय में नशीली गोलियां घोलकर पिला देती, इसके बाद इश्कबाज गजाला अपने देवर की बाहों में चली जाती और दोनों जमकर इश्क लड़ाते। इसी बीच कारोबार के लिए आदिल अपनी बीवी गजाला को लेकर ससुराल सूजडू आ गया और यहीं पर रहने लगा।

इसे भी पढ़ें:  जीवन में अच्छा और बुरा हमारे कर्मों का फलः नयन सागर

बीते शुक्रवार को वह अपने गांव नानू गया था। गजाला भी उसके साथ गई। दोनों वहीं रूक गये थे। इसी दौरान गजाला और उसके देवर गुलफाम ने परिवार के सदस्यों को चाय में नींद की गोली दे दी। पुलिस के अनुसार जब परिवार के लोग गहरी नींद में सो गए तो रात करीब एक बजे गजाला ने साजिश के तहत सबसे पहले नशीली चाय के नशे में बेसुध अपने पति आदिल के सिर पर बुगदे से सिर पर वार किया। इस वार के कारण आदिल लहूलुहान होकर तड़पने लगा, तो दोनों घबरा गए। इसके बाद भाभी के प्रेम में अंधे हुए गुलफाम ने धारदार हथियार से अपने सगे भाई आदिल का गला रेत दिया और उसके शरीर पर कई वार किए। सारा बिस्तर खून से लथपथ हो गया। आदिल की चीख निकली तो परिजन भी जाग गये। कुछ देर बाद चीख पुकार होने पर मोहल्ले में जाग हो गई। गजाला चुपचाप दूसरे कमरे में चली गई थी, जबकि हड़बड़ाहट में गुलफाम जंगल में भाग गया था।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने आदिल की मौत से राज उठाते हुए बताया कि देवर भाभी ने अवैध संबंधों के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया। आदिल को मारकर दोनों शादी करना चाहते थे। गुलफाम की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। ऐसे में खुद को बुरी तरह फंसा देखकर गुलफाम ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि इश्कबाज गजाला पुलिस और परिवार को चकमा देकर फरार हो गई, उसकी तलाश की जा रही है। सीओ के अनुसार अवैध सम्बंधों को निकाह का नाम देकर जारी रखने की साजिश के साथ ही गुलफाम और गजाला की उसके पैसों पर भी नजर थी। आदिल ने कुछ समय पहले 60 लाख रुपये का एक मकान बेचा था। उसमें से 15 लाख रुपये पिता मोहम्मद रशीद को दे दिए थे। बाकी 45 लाख रुपये उसी के पास थे, जिसको वो प्रॉपटी में लगाना चाहता था। दोनों आरोपी आदिल को मारकर शादी करने के साथ ही यह धन भी हड़पना चाहते थे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भेड़-बकरियों के साथ अधिकार पाने सड़कों पर उतरा धनगर समाजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »