MUZAFFARNAGAR–किसान दिवस में किसान नेताओं का हंगामा

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आज शासन के निर्देशों पर आयोजित किये गये किसान दिवस में किसान नेताओं ने जिले के बड़े अफसरों के न पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। इसके बाद पहुंची डिप्टी कलक्टर को भी किसान नेताओं ने समस्या बताने से इंकार करते हुए कई सवाल जवाब किये। उन्होंने घंटों तक डीएम और एसएसपी को बुलाने की मांग की और गहमागहमी का वातावरण बना रहा।

जिला कलेक्ट्रेट में स्थित चै. चरण सिंह सभागार में गुरूवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और किसान अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए डीएम और एसएसपी या दूसरे प्रमुख पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे तो किसान नेताओं ने हंगामा कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि किसान महीने में अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय पर इस उम्मीद से आते हैं कि जिले के आला अफसर उनकी बात सुनेंगे और उचित निस्तारण हो पायेगा, लेकिन यहां पर किसानों का अपमान किया जा रहा है।

बताया गया कि किसान दिवस में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव, पीपीओ यतेन्द्र कुमार, तहसीलदार सदर संजय कुमार ही पहुंचे थे। इन अधिकारियों को किसान नेताओं ने समस्या बताने से इंकार कर दिया। किसानों का हंगामा होने और सक्षम अधिकारी बुलाने की मांग पर डिप्टी कलक्टर मुख्यालय निकिता किसान दिवस में पहुंची तो किसानों ने उनका भी विरोध कर दिया। जब डिप्टी कलक्टर ने कहा कि वो सक्षम अधिकारी हैं और उनकी बात सुनने आई हैं, तो किसान नेताओं ने कहा कि यदि वो सक्षम हैं तो बुढ़ाना श्ुागर मिल से किसानों का बकाया भुगतान दिलाने का काम करें। इसके साथ ही किसानों ने उनको भी समस्या बताने से इंकार कर दिया और डीएम व एसएसपी को बुलाने की मांग की। इसी बीच किसान दिवस में आवारा पशुओं की समस्या और बिजली संबंधित मामलों को उठाया गया। किसान नेता योगेश शर्मा ने कहा कि प्रशासन आवारा पशुओं को पकड़ने का दावा कर रहा है, जबकि भैंसी में सड़क पर ही रोजाना 50-60 आवारा पशु विचरण करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  दिव्यांशु जटराणा हत्याकांडः रालोद ने मुख्यमंत्री धामी से की सख्त कार्रवाई की मांग

17वंे दिन भी चला भाकियू अराजनैतिक का धरना

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं की समाधान की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक का डीएम दफ्तर पर चल रहा धरना 17वंे दिन गुरूवार को भी जारी रखा गया। यहां किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक भी पहुंचे, उन्होंने गन्ना मूल्य पर नाराजगी जताई तो वहीं आंदोलन की आगामी रूपरेखा को लेकर पदाधिकारियों और किसानों से चर्चा की। इसके साथ ही भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने किसान दिवस से भी दूरी बनाये रखी और अपने धरने पर ही डटे रहे। धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि आगामी निर्णय के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन ने किया मंडी का निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों को दिए निर्देशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने पर पालिका ने ठौंका जुर्माना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मकान की दीवार गिरी, मलबे में तीन बच्चे दबे, एक गंभीरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »