देश के पहले राष्ट्रीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन में मीनाक्षी स्वरूप ने किया प्रतिभाग

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर के आईसीएटी सेंटर में आयोजित देश के प्रथम शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता की। यह सम्मेलन केन्द्र सरकार द्वारा नगर विकास और नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के प्रमुख नगरीय निकायों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।


पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के समन्वय में 3 व 4 जुलाई को गुरूग्राम में देश के प्रमुख निकायों के अध्यक्षों का यह राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देना, नवाचारों से अवगत कराना और जनसेवा की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। मीनाक्षी स्वरूप ने इस मंच को लोकतंांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने और नगर विकास के नए आयाम तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में नगर निकायों की भूमिका पर विचार-विमर्श करते हुए इस संकल्प की पूर्ति में योगदान के लिए प्रेरित किया गया। देश के इस पहले निकाय अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इसे एक गर्वपूर्ण अनुभव बताते हुए कहा कि इससे मिले अनुभवों को अब मुजफ्फरनगर शहर के विकास में लागू करने की दिशा में वे गंभीरता से कार्य करेंगी।

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जानकारी दी कि सम्मेलन में संवाद और विचार-विमर्श के दौरान कई सकारात्मक प्रक्रियाएं और नवाचार सामने आए, जिन्हें अपने नगर क्षेत्र में लागू करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय जनता से सीधे सरोकार रखने वाली इकाई है और इसकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी है। नागरिक सेवा और नागरिक संपर्क ही हमारे कार्य का मूल आधार होना चाहिए। हमने पहले ही दिन से इस पर अमल करने का प्रयास किया है, जनता के बीच रहकर हमने समस्याओं को समझा और फिर कार्ययोजनाओं के साथ उनके निस्तारण की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण तथा शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल समेत कई प्रमुख वक्ताओं ने भाग लिया। इन वरिष्ठ नेताओं के प्रेरणादायक विचारों से नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों को जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों पर धनवर्षा, सरकार से मिले 36.11 करोड़


मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस सम्मेलन में प्राप्त हुए अनुभव के आधार पर वे शहरी विकास के लिए सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक कार्ययोजना बनाकर पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को सुनिश्चित करेंगी। नगर को सुंदर, स्वच्छ और हरित बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन जनसेवा के प्रति संकल्प को और सुदृढ़ करते हैं तथा जनता के प्रति कार्यप्रणाली को और बेहतर करने के लिए नई प्रेरणा देते हैं। कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रमुख लोगों के प्रेरणादायक विचार सुनने के अवसर के साथ ही नगरीय निकाय में जनहितों को लेकर बेहतर कार्य करने के विषय पर सारगर्भित संवाद एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। यहां पर बहुत कुछ सीखा और इस अनुभव को हम जल्द ही एक कार्ययोजना बनाकर शहर के हित और नागरिकों को बेहतर सुविधा एवं सेवा प्रदान करने के लिए करने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख उद्यमी गौरव स्वरूप भी उनके साथ रहे।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, 21 पुलिसकर्मी मेडल से सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहरामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, मचा हड़कम्प

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गौशाला में गौकशी को लेकर क्रांतिसेना ने जताया रोष, एसपी सिटी को दिया ज्ञापनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »