एसएसपी अभिषेक ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, 21 पुलिसकर्मी मेडल से सम्मानित

मुजफ्फरनगर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाइन में सवेरे ध्वजारोहण करते हुए पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान विभिन्न सेवाओं में पदक के लिए चुने गये 21 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में एसएसपी अभिषेक सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण भी किया। इसके साथ ही जनपद के 21 पुलिस अधिकारियों को उनके द्वारा किये गये साहसिक एवं सराहनीय कार्यों के लिए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार से प्राप्त मेडल और प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये गये।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में राख से नकली खाद बना रहे सरकार के लोग


इनमें ककरौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नोवेन्द्र सिंह को सराहनीय सेवा के लिए एमएसएम पदक, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह को डीजी रजत पदक, थाना प्रभारी नई मंडी बबलू सिंह वर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक, सिविल लाइन थाने के उप निरीक्षक विनोद कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, पुलिस लाइन के आरक्षी चालक जितेन्द्र सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, यूपी 112 के आरक्षी चालक पंकज तोमर को डीजी रजत पदक, हैड कांस्टेबल राय साहब, देवेन्द्र कुमार, देवेन्द्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, उप निरीक्षक जगपाल सिंह, इन्द्रजीत सिंह, प्रेमपाल सिंह और सरवर अली को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अलाउद्दीन, हैड कांस्टेबल रामभूल गिरी, जगदीश सिंह, झरगद सिंह, होतीलाल, इन्द्रपाल सिंह, प्रमोद कुमार और नानक चन्द्र को अति उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने भंग की खतौली की सभी इकाई, कई जिला स्तरीय पदाधिकारी भी नपे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वीरांगना फूलन देवी को पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  राजवाहे की पटरी टूटने से दो गांवों का रास्ता कटा, ग्रामीणों को हो रही परेशानीजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »