मीनाक्षी स्वरूप ने जाना दिव्यांगों का हाल, बांटे कृत्रिम अंग

मुजफ्फरनगर। शहर में मानवता और सेवा की भावना को जीवंत करते हुए श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज, मुजफ्फरनगर द्वारा मंगलवार को सिद्धार्थ कॉलोनी में एक दिवसीय कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और शिविर में आये दिव्यांगों से उनका हाल चाल जानने के साथ ही उन्होंने उनको जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग वितरित करते हुए संस्था की इस सेवा और उद्देश्यों की सराहना की।

शहर के आर्य समाज रोड स्थित सि(ार्थ कालोनी में मंगलवार को सर्वशक्ति धर्मार्थ सेवा संस्था एवं श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज, नई दिल्ली शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शारीरिक रूप से असहाय दिव्यांगजनों को जापानी तकनीक से निर्मित उन्नत कृत्रिम अंग प्रदान करना था, ताकि वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हो सकें। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। यह आयोजन निश्चित ही मानवीय संवेदनाओं की मिसाल है।

शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन लाभान्वित हुए और आयोजकों की ओर से उन्हें निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। कार्यक्रम के संयोजकों में कीमती लाल जैन, अनुराग जैन, नीरू जीवन जैन एवं रूबी सुनील जैन, सौम्या जैन, रामकिशन वर्मा, चौधरी फेरू सिंह, प्रमोद वर्मा, राधेश्याम, अमित कुमार, योगेश कुमार आदि शामिल रहे, जिन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया। आयोजकों ने बताया कि आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज के वंचित वर्ग को नई उम्मीद और जीवन में आत्मनिर्भरता का अवसर मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  संसद में हरेन्द्र मलिक ने उठाया रेलवे स्टेशन की मस्जिद और मोहर्रम जुलूस का मुद्दा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  किसान नेता धर्मेंद्र मलिक को वित्त मंत्रालय से मिला निमंत्रणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेज़ों से जुड़ा मामला, लखनऊ से हुई गिरफ्तारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  संसद में हरेन्द्र मलिक ने उठाया रेलवे स्टेशन की मस्जिद और मोहर्रम जुलूस का मुद्दाजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »