संसद में हरेन्द्र मलिक ने उठाया रेलवे स्टेशन की मस्जिद और मोहर्रम जुलूस का मुद्दा

मुजफ्फरनगर। स्थानीय सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने संसद में जिले के दो तीन प्रमुख मुद्दा को उठाते हुए यहां के भू माफियाओं पर कार्यवाही की मांग की है। सांसद हरेन्द्र मलिक ने सदन में रेलवे स्टेशन की मस्जिद, नई मण्डी क्षेत्र का एक हिस्सा शत्रु सम्पत्ति घोषित कराने और मोहर्रम के दौरान जुलूस का रास्ता दबाव में रोकने के प्रकरणों को उठाते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया।


सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने संसद में अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में भू माफियाओं ने स्थानीय प्रशासन से मिलकर एक बड़े भू भाग को, जो पिछले 500-700 से बसा हुआ क्षेत्र था, को शत्रु सम्पत्ति घोषित कर दिया ताकि मुजफ्फरनगर के दक्षिणी भाग में जहां एक सत्तासीन एक व्यक्ति के प्राइवेट बिल्डर को लाभ हो सके। गांधी कालोनी द्वारिकापुरी आदि कालोनी के लोग न सम्पत्ति पर लोन ले पा रहे हैं और न ही सम्पत्ति को बेच पा रहे है। अब ऐसे ही भू माफियाओं की निगाह धार्मिक स्थलों पर पड़ी है।

उन्होंने स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास बनी मस्जिद को लेकर हो रही शिकायतबाजी के बीच ही यह प्रकरण भी सदन में रखते हुए कहा कि शहर के बीच में सन 1900 में एक धार्मिक स्थल रूस्तम अली खां ने की थी। उनका देहांत 1918 में हुआ था। मस्जिद की स्थापना ऐसे व्यक्ति ने की, जिसका जन्म भी हिन्दुस्तान में हुआ और मृत्यु भी हिन्दुस्तान में हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से मिलकर कुछ भू माफिया इसे शत्रु सम्पत्ति घोषित कराकर कब्जा कराकर शॉपिंग कॉम्पलैक्स बनाने की साजिश रची जा रही है। राजस्व अभिलेख में 1325 फसली वर्ष में वहां पर धार्मिक स्थल होने का उल्लेख किया गया है। सपा सांसद ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान इन लोगों ने रास्ते में एक गेट बनवाकर प्रशासन पर दबाव बनाकर जुलूस को रोकने का काम किया, जिससे तनाव व्याप्त हुआ। जिला प्रशासन मौन है और इनके अत्याधिक दबाव में है। सांसद हरेन्द्र मलिक ने सदन में मांग उठाई है कि उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित किया जाये कि धार्मिक स्थल से कोई छेड़छाड़ न की जाये और ऐसे लोगों तथा प्रशासन के अधिकारियों पर सरकार कार्यवाही करे।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में तीन बेटियों संग दुकान चलाती विधवा को धमकाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाहीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चर्चित राजवीर टीटू के खिलाफ शिक्षिका ने कराई एफआईआर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गुरू चन्द्रमोहन के जन्म दिवस पर सवा लाख वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »