डेढ़ माह पहले हुई शादी, ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला

मुजफ्फरनगर। मूल रूप से राजस्थान की निवासी एक महिला ने शादी के डेढ़ माह बाद ही पति और अन्य ससुराल वालों पर उसका उत्पीड़न करने, मारपीट कर घर से निकाल देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। कार्यवाही नहीं होने पर पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया तो एसएसपी के आदेश पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

राजस्थान के सवाई माधोपुर की निवासी रेशमा बानो ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पूर्व में शादी हो चुकी थी और पहले पति से उसको एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। करीब दो साल पहले वो राजस्थान से अपने पुत्र साहिल के पास यहां मुजफ्फरनगर आकर रहने लगी थी। महिला ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व थाना खालापार के शहीद चौक निवासी असलम पुत्र मुरसलीन से उसका दूसरा निकाह हुआ था। वो अपनी दो पुत्रियों जोया और अलफिशा के साथ अपने पति असलम के घर आकर रहने लगी थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके पति असलम, देवर अकरम, देवरानी शाजिया और सास ने उसका उत्पीड़न करना प्रारम्भ कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में अल-कायदा मॉड्यूल का पर्दाफाश, चार आतंकवादी गिरफ्तार

ससुराल वालों ने मुझ पर दबाव बनाया कि वो देह व्यापार करे और अपनी बेटियों को भी इस धंधे में शामिल करे। विरोध किया तो महिला और उसकी बेटियों को कहीं ले जाकर बेचने की धमकी दी गई। आरोप है कि पति ने भी अपने परिजनों का साथ दिया और उसको व उसकी बेटियों को भूखा प्यास रखने लगे। 02 अक्टूबर की रात्रि में उसके साथ मारपीट की गई और गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। मौहल्ले के लोगों ने आकर जान बचायी। इसके बाद महिला को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो वो महिला व बच्चों को जान से मार देंगे। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके द्वारा घटना के सम्बंध में आरोपियों के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र खालापार थाने में पांच अक्टूबर को दिया, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की। एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर खालापार थाने में पीड़िता की तहरीर पर उसके पति असलम, देवर अकरम, देवरानी शाजिया और सास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को भी लपेटा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज प्रकरण में जेल वार्डर सस्पेंडराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में अल-कायदा मॉड्यूल का पर्दाफाश, चार आतंकवादी गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा के प्रति नाराजगी, चार जून का दिन सब साफ कर देगाः नरेश टिकैतजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »