कांशीराम कालोनी में मंत्री कपिल देव ने सुगागिनों को बांटी साडी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा रविवार को करवा चौथ पर्व के अवसर पर लायंस क्लब उन्नति द्वारा आयोजित साड़ी वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहते हुए कांशीराम आवासीय कालोनी में निवास कर रही सुहागिन महिलाओं को साडी और श्रृंगार सामग्री का वितरण करते हुए भी सभी को पर्व की बधाई दी।

लायंस क्लब उन्नति के द्वारा रविवार को सरकूलर रोड स्थित आवास विकास कांशीराम कालोनी स्थित शिव मंदिर में निःशुल्क साडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल पहंुचे। क्लब के अध्यक्ष सीए मनीष मित्तल ने उनका व अन्य अतिथियों तथा महिलाओं का स्वागत किया। इस दौरान कांशीराम आवासीय कालोनी में अपने परिवारों के साथ रह रही महिलाओं को क्लब द्वारा साडी और श्रृंगार सामग्री का वितरण किया गया।

यहां पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज सौभाग्यवती होने के आशीर्वाद का पर्व करवा चौथ है और ऐसे में लायंस क्लब उन्नति द्वारा महिलाओं को साडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने और स्वस्थ व सम्पन्न जीवन की कामना के लिए व्रत करेंगी, पूजा करेंगी, लेकिन ऐसे में हमें उन साहसी सिपाहियों को भी याद करना चाहिए जो देश की सेवा और सुरक्षा के लिए अपने घर और परिवार को छोड़कर सीमाओं पर तैनात हैं। उन्होंने युवाओं से भी आहवान किया कि वो देश के लिए अपना योगदान देने के लिए आगे आयें। इस दौरान मुख्य रूप से अजय अग्रवाल, रीना अग्रवाल, अतुल ऐरन, नरेश शर्मा, ममता अग्रवाल, मनीष बंसल, अमित मित्तल, अनुज मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी और सैंकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना पृथ्वी दिवस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  थार की छत पर नाचा था, कट गया 38 हजार 500 का चालानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  होंडा शोरूम और किसानों की टयूबवेल पर चोरों ने साधा निशाना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  युवाओं को नशाखोरी और दहेज जैसी कुरीति से बचाना जरूरीः नरेश टिकैतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »