सुन लें अफसर, बुढ़ाना में एक्शन का रिएक्शन होगाः संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में हुए प्रदर्शन और कार्यवाही के बाद सोमवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भाजपा नेताओं और समर्थकों के साथ बुढ़ाना में जेल भेजे गये आरोपी अखिल त्यागी के घर पहुंचे और वहां पर मीटिंग करते हुए पुलिस अधिकारियों के सामने ही स्पष्ट कर दिया कि दस साल पुलिस अराजकतत्वों के खिलाफ स्वतंत्र रही है, तो अफसरों को आज भी स्वतंत्र रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। भीड़ तंत्र के दबाव में जिले को नहीं चलने दिया जायेगा। उन्होंने अखिल त्यागी के घर पर पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि जिले में कानून का राज ही कायम रहेगा। पत्थरबाजों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिले के अफसर ये भी याद रखें कि भीड़ हमारे भी पास है, हम भी थाने का घेराव करना जानते है। पुलिस प्रशासन पीछे हट रहा है तो बुढ़ाना में एक्शन का रिएक्शन तो जरूर होगा। उन्होंने कहा कि अखिल त्यागी का घर और परिवार मेरा है।

भाजपा कार्यकर्ता बंटी उर्फ प्रवेश त्यागी निवासी बुढ़ाना के आवास मीटिंग के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि अखिल त्यागी ने जो किया वो गलत था, उसके परिवार ने भी उसकी गलती को स्वीकार किया और पुलिस के आने पर उसको सौंप दिया गया था। अखिल को पकड़ने के बाद पुलिस ने जो कानूनी कार्यवाही होती है, वो की। गिरफ्तारी के साथ ही बात वहीं पर समाप्त हो जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यह जिले में पहली घटना है, जिसमें एक भीड़ तंत्र ने सड़क पर उतरकर पूरे कस्बे और नगर पर कब्जा कर लिया। पुलिस की कार्यवाही आरोपी के खिलाफ होने के बाद भी भीड़ ने सड़क पर आकर जिस प्रकार से कस्बे पर कब्जा किया गया और भाजपा कार्यकर्ता के घर पर आकर पथराव किया गया। जिस समय भीड़ सड़कों पर उग्र थी, उस दौरान यदि हिन्दू समाज के लोग भी सड़क पर आते तो कितनी बड़ी घटना हो सकती थी। सड़क पर हिन्दू समाज के लोगों के साथ अप्रिय घटना होती तो कौन जिम्मेदार होती। उनके साथ कुछ भी किया जा सकता था। भीड़ के बीच पुलिस खुद भी घिरी हुई थी। उस रात के तनाव को पुलिस खुद भी समझती है।

पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का परिवार भी पत्थरबाजों की हरकत के कारण भयभीत है। इनके साथ उस रात क्या नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि हमें आज पुलिस प्रशासन के अफसरों से जवाब इस बात का चाहिए कि पथराव करने वालों, सड़क जाम कर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस ने क्या कार्यवाही की है? यदि अफसरों को भीड़ की ही भाषा समझ आती है तो भीड़ तो हमारे भी पास है, हम भीड़ लेकर सड़कों पर उतरकर थाने का घेराव कर सकते हैं। उन्होंने एसएचओ बुढ़ाना आनंद देव मिश्रा को स्पष्ट कहा कि बुढ़ाना में पुलिस प्रशासन दबाव में काम कर रही है तो एक्शन का रिएक्शन होगा। जिस हिसाब से अफसर काम चलाना चाह है, उससे काम नहीं चल पायेगा। प्रशासन को दबाव में आने की कोई आवश्यकता नहीं है। अफसरों को सरकार ने स्वतंत्रता दी है। आज हमें ये बताना होगा कि पत्थरबाजों के खिलाफ क्या और कब तक कार्यवाही होगी? हम यही चाहते हैं कि जिसने गलती की है उसको सजा जरूर मिले और पुलिस की कार्यवाही एक नजीर बने तथा संदेश जाये कि इस जिले को भीड़ के सहारे नहीं चलाया जा सकता है, यहां पर ऐसे भीड़ उतरकर रास्ते जाम नहीं कर सकती है। जिले में किसी की मनमर्जी नहीं चल सकती है, यहां कानून का राज है, जो कायम रहेगा। गलती करना वाला कोई भी हो, उसको बख्शा नहीं जायेगा। भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन पीछे हट जायेगा तो हम भी भीड़ लेकर थाने में बैठेंगे उनकी ही तरह और पुलिस अफसरों को अब समय बताना होगा कि भाजपा कार्यकर्ता के घर पर पथराव करने वालों को कब तक पकड़ा जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  आठ साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली प्रेमिका ने सिर में तवा मारकर की युवक की हत्या

मीटिंग के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के सम्बोधन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि बुढ़ाना कोतवाल इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा भी उनके सामने ही भीड़ के बीच बैठे हुए हैं। इसके साथ ही संजीव बालियान ने अपनी फेसबुक वॉल पर भी मीटिंग की वीडियो के साथ संदेश साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा कि बुढ़ाना कस्बे मंे विगत दिवस हुए घटनाक्रम मे भीड़ तंत्र की आड़ मे अमन-चैन बिगाड़ने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेगे। कानून सभी के लिए बराबर है। अखिल त्यागी का घर मेरा घर है। बता दें कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी अखिल त्यागी भाजपा कार्यकर्ता बंटी उर्फ प्रवेश त्यागी का चचेरा भाई है और दोनों का परिवार साथ ही निवास करता है। बंटी त्यागी के आवास पर प्रदर्शन के दौरान पथराव करने के आरोप में भी 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के सभापति ठा. रामनाथ सिंह सहित सैंकड़ों लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी के 14 जिलों में मजबूत हुई शिवसेना शिंदेः ललित मोहन

मंत्री ने पूछा-जमानती अपराध में अखिल को जेल भेजने में क्यों जुटे रहे अफसर

मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान ने सोमवार को बुढ़ाना स्थित अखिल त्यागी के आवास पर आयोजित मीटिंग में पुलिस प्रशासन के रवैये पर खासा गुस्सा जताया। उन्होंने एसएचओ बुढ़ाना इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा को भीड़ के बीच ही बैठाकर खूब खरी खोटी सुनाते हुए अखिला त्यागी को जमानती अपराध में भी जेल भेजने पर नाराजगी जताई और अफसरों से इसके लिए भी जवाब मांगा कि पथराव की शिकायत पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  प्रियंका गैंगरेप और मर्डर केस में फरार दीपक मुठभेड़ में दबोचा


मीटिंग में पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि समाज में बहुत से लोग हैं जो अलग-अलग कमेंट करते हैं, ऐसे मामलों में पुलिस के पास तहरीर भी आती है और तहरीर आने के बाद पुलिस जो भी न्यायसंगत होती है, वो कार्यवाही भी करती है, लेकिन अखिल त्यागी के प्रकरण में पुलिस ने केवल उसको जेल भेजने का मन बना लिया था। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल त्यागी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर आई शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाही की। उसको जेल भेजने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरा जोर लगा लिया था। जबकि ये जमानती अपराध है, फिर भी अखिल को जेल भिजवाया गया। प्रशासन की पूरी भूमिका अखिल को जेल भिजवाने में रही है। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और एसएचओ आनंद देव मिश्रा से उन्होंने सीधा सवाल करते हुए कहा कि किसी पर कमेंट करना ज्यादा बड़ा अपराध है या फिर किसी के घर पर पथराव कर अराजकता करना ज्यादा बड़ा अपराध है, तो फिर पत्थरबाजों पर अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं की गयी है। एसपी देहात के मैनेजमेंट पर ही उन्होंने खूब सवाल उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की है। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रियंका गैंगरेप और मर्डर केस में फरार दीपक मुठभेड़ में दबोचाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कैलाश पर्वत से मूर्तियों की चोरी को लेकर जैन समाज में रोष

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आठ साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली प्रेमिका ने सिर में तवा मारकर की

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »