छपार में पत्रकार के बहनोई के घर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र के कस्बा छपार में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला गई है। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था।

जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना चरथावल क्षेत्र निवासी पत्रकार ताहिर त्यागी के बहनोई रईस पुत्र शमशेर के छपार कस्बे में स्थित बंद मकान में हुई। रईस इस समय सऊदी अरब में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी कांवड़ की छुट्टियों में बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। सुबह जब घर के ताले टूटे देखे तो पडौसियो ने चोरी की सूचना दी। परिजनों के अनुसार चोर घर से 72,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, घड़ियाँ तथा अन्य कीमती सामान समेत लगभग 4 लाख रुपये रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों द्वारा घर का ताला टूटा देखे जाने पर हुई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। चोरी की वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छपार थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि चोरी के मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है, मामले में अज्ञात चोरों की तलाश के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार किया जायेगा। सीसीटीवी फुटेज के लिए भी एक टीम को लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  संभल प्रकरण में जाट समाज पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब कूड़े से कमाई करेगी नगरपालिकाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चमन ढिंगान के साथ सफाई कर्मियों ने टाउनहाल में शुरू किया धरना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चमन ढिंगान के साथ सफाई कर्मियों ने टाउनहाल में शुरू किया धरनाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »