संभल प्रकरण में जाट समाज पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश

मुजफ्फरनगर। जाट महासभा जनपद मुजफ्फरनगर ने सम्भल प्रकरण में जाट समाज के एक पुलिस अधिकारी को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणी को लेकर कड़ा आक्रोश जाहिर किया है। महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सम्भल प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकरण में जो लोग जातिवाद फैला रहे हैं, वो गलत है।

धर्मवीर बालियान ने ज्ञापन में कहा कि सम्भल में मस्जिद सर्वे के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी व गोलियों चलाकर माहौल खराब करने का काम किया गया, जिसमंे कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रसाशन द्वारा कानून के दायरे में रहते हुए हर सम्भव प्रयास किये गये, लेकिन उपद्रवियों के हौसले इतने बुलन्द थे कि उन्होंने कानून को ताक पर रखकर कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को चोटिल कर दिया व आगजनी भी की। इस उपद्रव के दौरान कई स्थानीय नागरिकों की जान भी गयी। उक्त समस्त प्रकरण में अनावश्यक रूप से कुछ पार्टियों द्वारा राजनीति कर प्रशासनिक कार्यवाही पर उँगलिया उठायी जा रही हैं व एक जाति विशेष के अधिकारियों को भी बदनाम किया जा रहा है।

इसमें हमारे जनपद के निवासी और सीओ के पद पर आसीन अनुज चौधरी, जिन्होंने राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है, को भी टारगेट किया जा रहा है। इसमें हमारे समाज के साथ-साथ खिलाड़ियों में भी रोष व्याप्त है। उक्त सम्बन्ध में मुख्यमत्री से अपेक्षा है कि सम्भल प्रकरण से संबन्धित उपद्रवियों की पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाए, जिससे स्ववच्छ व राष्ट्रप्रेमी अधिकारियों की छवि धूमिल ना हो, व प्रदेश की जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस करे, जैसा कि विगत वर्षों में आपके शासन में आम जनता ने अपने आपको सुरक्षित महसूस किया है व जो अनर्गल व्यानबाजी चल रही है। उस पर लगाम लगायी जाए यदि हमारे समाज के अधिकारियों के खिलाफ गलत ब्यानबाजी से असामाजिक तत्व व कुछ पार्टियों हरकतों से बाज नहीं आये तो जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर उन पार्टियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी बिट्टू सिखेड़ा, सचिन राणा, राहुल पवार, रमेश, विवेक, सुनील बलियान, अनुज बालियान, राकेश बालियान, मनीष, अमित प्रमुख, गुलाब प्रधान, अनुज चालियान, सचिन, सागर बालियान, राकेश बालियान, राधे श्याम बालियान, बृजेश चौधरी, अमन रायल, हरेन्द्र, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने में सिपाही ने अधिवक्ता से मांगी रिश्वत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  9 सितम्बर को कप्तान कार्यालय घेरेंगे किसानः योगेशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  9 सितम्बर को कप्तान कार्यालय घेरेंगे किसानः योगेश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  9 सितम्बर को कप्तान कार्यालय घेरेंगे किसानः योगेशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »