भीषण सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

शामली। जनपद शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात सरूरपुर में भीषण हादसा हुआ। थाना क्षेत्र के गांव पारसी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में भूसे की ट्रॉली के नीचे दबकर जिजौला निवासी मजदूर कादिर पुत्र असगर की मौत हो गई। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ आ रही सरकार, गंगा की जलधारा बीमार

कादिर अपने दो साथियों के साथ भूसा लेकर करनाल के सीतामाई से मेरठ की सिसौली स्थित अखानंदा गौशाला जा रहा था। साथ में मजदूरी के लिए गए रशीद पुत्र सत्तार निवासी चौसाना और शाकिब पुत्र अजीज निवासी जिजौला भी ट्रैक्टर पर सवार थे। रशीद मडगार्ड पर और शाकिब ट्रॉली पर बैठा था। टक्कर की भयावहता से कादिर घबराकर ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन दुर्भाग्यवश ट्रॉली के नीचे दब गया। दोनों साथी किसी तरह बाल-बाल बच गए। हादसे के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हाइड्रा मशीन बुलवाई गई, मगर ट्रॉली की रस्सियां कमजोर होने के कारण शव निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  आठ साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली प्रेमिका ने सिर में तवा मारकर की युवक की हत्या

करीब तीन घंटे बाद, देर रात दो बजे कादिर के शव को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया। शव को रात्रि चार बजे गांव लाया गया, जहां पूरे गांव में मातम छा गया। कादिर अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह परिवार का इकलौता सहारा था और अब पूरे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि कादिर श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर था, इसलिए सरकार को परिवार के भरण-पोषण के लिए सहायता प्रदान करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर उद्धव-राज के पोस्टरों पर बरसाई चप्पल, जताया रोष

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का स्वागतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर उद्धव-राज के पोस्टरों पर बरसाई चप्पल, जताया रोष

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गिरनार पर्वत पर पूजा के अधिकार से वंचित करने पर जैन समाज में आक्रोशजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »