शुकतीर्थ आ रही सरकार, गंगा की जलधारा बीमार

मुजफ्फरनगर। नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विशेष तौर पर कार्य करने का दावा कर रहा है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में अपनी पहचान रखने वाली श्रीमद भागवत उदगम स्थली शुकतीर्थ में बहती बाण गंगा लगातार प्रदूषित हो रही है। इसकी जलधारा को स्वच्छ बनाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष तौर पर बजट और दिशा निर्देश जारी किये, नमामि गंगे में भी प्रदूषण विभाग को पैसा मिल रहा है, लेकिन आलम यह है कि जलधारा की सेहत सुधरने के बजाये ये लगातार बीमार होती नजर आ रही है। अब शुकतीर्थ आ रहे मुख्यमंत्री के समक्ष साधु संतों ने मैली, कुचेली और काले पानी का पर्याय बनती इस नदी की दुर्दशा पर समस्या रखने की तैयारी की है।

पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा में फिर से काला पानी बहने लगा है। इसके चलते बाण गंगा में रहने वाले मछलियां समेत जलीय जीवों की मौत हो रही है, तो वहीं नदी में बढ़ रहे प्रदूषण से इस तीर्थ नगरी के पंडित-पुरोहित और साधु-संतों में भारी रोष बना हुआ है। गुरूवार को जब गंगा स्नान के लिए यहां पर हजारों श्र(ालु पहुंचे तो यहां उनको स्वच्छ जलधारा के बजाये मैली और काले पानी का एक स्रोत मिला, जिसमें न जाने कितने घातक कैमिकल का समावेश होने की बात लोग करते रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जुलाई 2024 को इस महाभारतकालीन तीर्थ में गंगा की धारा पहुंचाने की घोषणा की थी। इसके बाद से उत्तराखंड के सहारे सोलानी में पानी लाया गया, यह जलधारा कुछ दिन ही स्वच्छ रही लेकिन इसके बाद प्रदूषण विभाग की अनदेखी और बजट की बंदरबांट की नीति के कारण लगातार ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोलानी के सहारे शुकतीर्थ में गंगा की जलधारा लेकर आने वाली बाण गंगा में रहने वाली मछलियों की मौत प्रदूषण बढ़ने के कारण होने लगी है। गंगा घाट के पंडित और पुरोहितों रोष है तो गंगा स्नान के लिए आये लोगों को यहां स्वच्छ जल नहीं मिलने से साधु संतों में भी आक्रोश बना है। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह ने बताया कि उन्होंने बाण गंगा में काली पानी आने की सूचना प्रशासन को कई बार दी है, लेकिन न तो प्रदूषण विभाग और न ही कोई प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए कार्यवाही की गई और लगातार जल प्रदूषित हो रहा है। काला और बदबूदार पानी आस्था का आघात पहुंचा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गांजा तस्करी में दो शातिर महिलाओं सहित तीन दबोचे

शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, हनुमत धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी गुरुदेवेश्वराश्रम जी महाराज, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, स्वामी वेददास महाराज, बाबा कृपालदास महाराज, गीतानंद महाराज, पुरुषोत्तम पुरी, स्वामी भजनानंद महाराज, आचार्य विष्णु महाराज आदि का कहना है कि गंगाजी में बार-बार काला पानी छोड़े जाने से सनातन समाज के लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। आज गंगा दशहरा के अवसर पर भी स्नान के लिए श्रद्धालुओं को स्वच्छ जलधारा नहीं मिली है। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन को मामले में ठोस कार्रवाई के लिए कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब वो सभी मिलकर 11 जून को शुकतीर्थ आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इस मुद्दे को उठायेंगे ताकि शुकतीर्थ में एक स्वच्छ जलधारा के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। कहा कि सरकार ने शुकतीर्थ के विकास के लिए शुकतीर्थ विकास परिषद् बनाकर विशेष बजट दिया है, लेकिन केवल पैसे की बंदरबांट कर कागजी खानापूरी हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  समाजवादी पार्टी ने जयंती पर वीरांगना फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि

2022 के बाद लगातार बढ़ा शुकतीर्थ नदी में प्रदूषण, विभाग मौन

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में बाण गंगा की जलधारा के लगातार प्रदूषित होने और यहां काला तथा बदबूदार पानी आने के कारण नयन जागृति ने भी अपनी गहन पड़ताल की है। आंकड़ों की बिसात पर शुकतीर्थ की जलधारा की स्वच्छता को परखने का काम भी किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रतिमाह जो डिजीटल रिपोर्ट जारी की जाती है। उसकी पड़ताल जाये तो साल 2022 में पूरे साल ही शुकतीर्थ की जलधारा स्वच्छ रही और इसको बी श्रेणी में रखा गया। इसमें टोटल कोलीफार्म और फीकल कोलीफार्म शून्य पाया गया था। डीओ अधिकतम 8.2 और बीओडी 2 रहा।

इसके बाद जनवरी 2023 से ही शुकतीर्थ बाण गंगा की जलधारा की सेहत खराब होने लगी और 2022 में टोटल कोलीफार्म और फीकल कोलीफार्म शून्य था, लेकिन 2023 में जुलाई माह के आंकड़े देखे तो यह घातक स्तर 2200 और 1700 तक पहुंच  गया और श्रेणी भी बी से ई पर जा पहुंची। यही स्थिति 2024 में भी रही और पूरे साल की श्रेणी सी बनी रही। 2025 की बात करें तो अपै्रल माह के आंकड़ों में भी कोई सुधार नहीं है, लगातार सेहत खराब ही साबित हो रही है। अपै्रल माह में भी सी श्रेणी बनी हुई है। इसमें कालीफार्म और फीकल कालीफार्म की मात्रा काफी अधिक रही है। शुकतीर्थ में गंगा जलधारा की लगातार बिगड़ती सेहत और इसके सहारे आस्था को लगती ठेस के बावजूद भी प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही की नींद में हैं। विभागीय मौन यहां पैसे की बर्बादी और बंदरबांट के आरोपों को भी साबित करने का इशारा करता है।

इसे भी पढ़ें:  हर क्षेत्र में विकास के प्रयास मेरी प्राथमिकताः हरेंद्र मलिक

कार्यालय से गायब रहते हैं आरओ, विभाग का दावा हो रहा काम

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में गंगा की जलधारा के प्रदूषण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चन्द्रा का कहना है कि शुकतीर्थ बाण गंगा में जल प्रदूषण को रोकने के लिए लगातार काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी उनको ज्यादा जानकारी नहीं है, वो इस सम्बंध में आंकड़ों के हिसाब से जानकारी करते हुए ही पूरी जानकारी दे पायेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि शुकतीर्थ में नदी के प्रदूषण के लिए काफी काम विभाग ने किया है और वर्तमान में जल प्रदूषण कम हुआ है। डीएम भी वहां पर लगातार सफाई अभियान चलवा रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि प्रदूषण विभाग के आरओ ज्यादातर समय अपने कार्यालय से गायब ही रहते हैं, जिस कारण उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रामलला के दर्शन कर बोले राकेश टिकैत-भगवान श्रीराम आस्था के प्रतीक, कोई राजनीति न करेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-सपा की सुम्बुल और बसपा के शाहनजर ने ठोंकी ताल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नालों की सफाई देखने फील्ड में निकली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »